सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Education under the CBSE pattern begins at PM-SHRI schools; three receive recognition.

Rewari News: पीएमश्री विद्यालयों में अब सीबीएसई पैटर्न से पढ़ाई शुरू, तीन को मिली मान्यता

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Education under the CBSE pattern begins at PM-SHRI schools; three receive recognition.
विज्ञापन
रेवाड़ी। पीएमश्री विद्यालयों में अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) पैटर्न लागू कर दिया गया है। नए शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों को आधुनिक और प्रतिस्पर्धात्मक शिक्षा प्रणाली के तहत पढ़ाई का अवसर मिलेगा। प्रथम चरण में पीएमश्री का दर्जा प्राप्त पांच विद्यालयों में से तीन को सीबीएसई से मान्यता मिल चुकी है।
Trending Videos

इसमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोरी और राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल शामिल हैं। इन विद्यालयों में कक्षा छठी से नौवीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। नई व्यवस्था के तहत स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लर्निंग और क्लास ऑन एप जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पढ़ाई को अधिक रोचक, प्रभावी और तकनीक आधारित बनाया जाएगा। साथ ही जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी मजबूत आधार तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विद्यालयों में शिक्षा के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और व्यक्तित्व विकास को भी समान प्राथमिकता दी जाएगी।
जिले के कुल 10 सरकारी विद्यालयों को पीएमश्री का दर्जा मिला हुआ है। वहीं पहले से ही पांच मॉडल संस्कृति विद्यालयों में सीबीएसई पैटर्न के तहत पढ़ाई संचालित की जा रही है। अब पीएमश्री विद्यालयों में भी इस प्रणाली के लागू होने से जिले के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया विकल्प मिलेगा।
--------------
निजी विद्यालयों पर घटेगी निर्भरता

सरकारी विद्यालयों के सीबीएसई से जुड़ने से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पाठ्यक्रम के तहत पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। इससे राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बेहतर अवसर मिलेंगे। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक अंतर को कम करने में यह विद्यालय अहम भूमिका निभाएंगे।
--------------
इनको मिल चुका हैं पीएमश्री का दर्जा
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कापड़ीवास
राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बावल
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खोरी
सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल, पलहावास
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आकेड़ा (बावल)
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुर्जर माजरी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बिठवाना
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बोड़िया कमालपुर
राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, गुड़ियानी
------------

वर्जन:

वर्तमान शैक्षणिक सत्र से हमारे विद्यालय में सीबीएसई पैटर्न के तहत बच्चों की पढ़ाई शुरू की जा रही है। इसी के अनुरूप विद्यार्थियों के नामांकन किए जा रहे हैं। विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, साथ ही निरंतर सुधार के प्रयास भी जारी हैं।
-प्रदीप कुमार, प्राचार्य, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article