सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Millers Fined two Lakhs for Excess Mustard Stock

Rewari News: स्टॉक में ज्यादा सरसों मिलने पर मिलर्स से वसूले दो लाख

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Millers Fined two Lakhs for Excess Mustard Stock
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर की नई अनाज मंडी में मिलर्स की तरफ से मार्केट फीस चोरी की गई। मंडी प्रशासन की टीम ने जांच के दौरान स्टॉक में गड़बड़ी पकड़ते हुए मिलर्स से करीब दो लाख रुपये की फीस वसूल की है। रजिस्ट्रर में कम और स्टॉक में ज्यादा सरसों मिली है। इस कार्रवाई के बाद मंडी में हड़कंप मच गया है।
Trending Videos

जांच के दौरान 5 से 6 मिलर्स के रजिस्टरों की पड़ताल की गई। रजिस्टर में दर्ज उपज की मात्रा और मौके पर उपलब्ध स्टॉक में बड़ा अंतर पाया गया। जांच में करीब दो हजार क्विंटल सरसों अतिरिक्त मिलीजिसे रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया गया था। इस अनियमितता के आधार पर संबंधित मिलर्स से दो लाख रुपये से अधिक की राशि सरकारी खाते में जमा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में सरसों पर 1 प्रतिशत और गेहूं पर 2 प्रतिशत मार्केट फीस लागू है। इसके बावजूद कुछ मिलर्स ने जानबूझकर कम मात्रा दिखाकर फीस चोरी करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed