{"_id":"69da9055797ed5b05f07a19d","slug":"evaluation-of-board-exam-answer-sheets-accelerates-results-expected-by-mid-may-rewari-news-c-198-1-fth1001-236580-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन तेज, मई मध्य तक परिणाम की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन तेज, मई मध्य तक परिणाम की उम्मीद
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होते ही उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। जिले में बनाए गए पांच केंद्रों पर 10वीं और 12वीं कक्षा की कॉपियों की जांच लगातार जारी है। 10वीं कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन 2 अप्रैल से शुरू हुआ था जबकि 12वीं की मार्किंग 3 अप्रैल से शुरू की गई।
शिक्षा बोर्ड ने मूल्यांकन कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए 28 अप्रैल की डेडलाइन तय की है। अधिकारियों का कहना है कि यदि तय समय के अनुसार मूल्यांकन पूरा हो जाता है तो मई के मध्य तक परीक्षा परिणाम घोषित किए जा सकते हैं।
पहले प्रत्येक शिक्षक को प्रतिदिन 30 कॉपियां जांचने का लक्ष्य दिया गया था लेकिन जनगणना कार्य में ड्यूटी लगने के कारण अब इसे बढ़ाकर 50 कॉपियां प्रतिदिन कर दिया गया है। बताया गया है कि उत्तर पुस्तिकाओं के प्रत्येक बंडल में करीब 300 कॉपियां शामिल हैं।
जिले में कुल मिलाकर एक लाख से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन किया जाना है। इसके लिए पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है और केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मूल्यांकन प्रक्रिया की लगातार निगरानी की जा रही है।
-- -- -- -- -
विद्यार्थियों को मिला एक और अवसर
हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने नई शिक्षा नीति के तहत बड़ा फैसला लिया है। अब विद्यार्थी साल में दो बार परीक्षा दे सकेंगे। फरवरी व मार्च 2026 परीक्षा में शामिल होकर अपने अंकों से असंतुष्ट नियमित छात्र अंक सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन का एक और मौका मिलेगा।
वर्जन
मूल्यांकन कार्य को पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। शिक्षकों को निर्धारित मानकों के अनुसार कॉपियां जांचने के निर्देश दिए गए हैं। 28 अप्रैल तक मूल्यांकन पूरा कर लिया जाए ताकि विद्यार्थियों को मई के मध्य तक परिणाम उपलब्ध कराया जा सके।
- बिजेंद्र हुड्डा, जिला शिक्षा अधिकारी, रेवाड़ी।
Trending Videos