{"_id":"6984e8b9499dee9f72059ef1","slug":"facilities-have-been-provided-to-women-workers-in-the-budget-dr-popli-rewari-news-c-198-1-rew1001-233147-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट में महिला श्रमिकों को दी गई हैं सुविधाएं : डॉ. पोपली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट में महिला श्रमिकों को दी गई हैं सुविधाएं : डॉ. पोपली
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। केंद्रीय बजट और श्रमिक हितों की जानकारी देती भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली। स्रोत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। औद्योगिक नगरी धारूहेड़ा में केंद्रीय बजट और श्रमिक हितों को लेकर श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि बजट में महिला श्रमिकों को सुविधाएं दी गई हैं।
डॉ पोपली ने कहा कि केंद्रीय बजट में स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और कौशल विकास का प्रावधान किया गया है। ई-श्रम पोर्टल एवं प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से छोटे व्यवसायियों की सुरक्षा देने का प्रावधान है। बजट में श्रमिक बच्चों की शिक्षा, महिला श्रमिकों के लिए विशेष सुविधाएं और बेहतर आवास योजनाएं शामिल हैं।
जिला महामंत्री पंडित हिंमाशु पालीवाल और एडवोकेट वीरेन यादव ने कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। मीडिया प्रभारी जतिन अरनेजा और सोशल मीडिया प्रभारी सावन सैनी ने डिजिटल माध्यम से जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।
उन्होंने बजट के प्रमुख बिंदुओं जैसे आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज, असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए पेंशन योजनाओं का सुदृढ़ीकरण, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और पीएम आवास योजना के तहत किफायती आवास की व्यवस्था साझा की। संचालन मनोज सैनी ने किया।
Trending Videos