सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police took initiative to strengthen the security of temples

Rewari News: पुलिस ने की मंदिरों की सुरक्षा मजबूत करने की पहल

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 06 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Police took initiative to strengthen the security of temples
फोटो: 22रेवाड़ी। मंदिरों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर बैठक करते हुए पुलिस अ​धिकारी। स - फोटो : bilawar news
विज्ञापन
रेवाड़ी। मंदिरों में बढ़ती चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए रेवाड़ी पुलिस ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को मजबूत करने के दिशा में कदम उठाए हैं। इसी क्रम में वीरवार को सभी थानों और चौकियों के प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित मंदिरों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर बैठकें कीं।
Trending Videos

बैठकों में संबंधित मंदिरों के पुजारी, महंत और प्रबंधक समितियों के सदस्य मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की और आवश्यक एहतियाती कदमों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अधिकांश मंदिरों में पर्याप्त सुरक्षा न होने के कारण चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सुझाव दिया कि दानपात्र सुरक्षित स्थान पर स्थापित किए जाएं और मूर्तियों के आभूषणों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएं। इसके अलावा उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरों की स्थापना पर जोर दिया गया।
पुजारियों और प्रबंधक समितियों को यह भी निर्देश दिया गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति को देखकर तुरंत 112 पर सूचना दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि नियमित गश्त और आमजन के सहयोग से चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed