सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Stray cow tramples woman to death

Rewari News: बेसहारा गाय ने महिला को पटक-पटक कर मार डाला

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 06 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Stray cow tramples woman to death
रेवाड़ी। उपायुक्त से मिलने जाते हंसनगर के लोग। संवाद - फोटो : bilawar news
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के हंस नगर में तीन फरवरी की शाम घर के दरवाजे पर खड़ी वृद्ध महिला कृष्णा (60) को बेसहारा गाय ने पटक-पटक कर घायल कर दिया। जयपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़ित महिला ने दम तोड़ दिया। इस घटना को लेकर नाराज लोगों ने कहा कि बेसहारा पशुओं को नहीं पकड़े जाने के कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।
Trending Videos

हंसनगर निवासी कृष्णा 3 फरवरी की शाम अपने घर के बाहर खड़ी थीं। इसी दौरान अचानक आई एक गाय ने उनके ऊपर हमला कर दिया। गाय ने महिला को कई बार पटका और देर तक उन्हें पैरों से कुचला। यह देख आसपास के लोगों पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद गाय को भगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब तक कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं। कृष्णा को पहले रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। बाद में परिजनों ने कृष्णा को ले जाकर जयपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान बुधवार की शाम उनकी मौत हो गई।

परिजनों ने वीरवार को कृष्णा का अंतिम संस्कार कर दिया। अंत्येष्टि बाद बड़ी संख्या में लोगों ने घर न जाकर जिला सचिवालय पहुंचकर उपायुक्त से शिकायत की। इस दौरान बेसहारा पशुओं को पकड़ने की मांग की।

शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या वर्षों से बनी हुई है। यह मामला विधानसभा में भी उठ चुका है। अब तक बेसहारा पशुओं के कारण करीब आधा दर्जन लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग घायल हो चुके हैं।

प्रशासन की ओर से पशुओं को पकड़ने के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए गए हैं लेकिन शहर में आज भी सैकड़ों बेसहारा पशु सड़कों पर घूम रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो ऐसी घटनाएं आगे भी होती रहेंगी।

रेवाड़ी। उपायुक्त से मिलने जाते हंसनगर के लोग। संवाद

रेवाड़ी। उपायुक्त से मिलने जाते हंसनगर के लोग। संवाद- फोटो : bilawar news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed