सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fifth accused arrested in murder case of fertilizer-seed seller

Rewari News: खाद-बीज विक्रेता की हत्या का पांचवां आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 08 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fifth accused arrested in murder case of fertilizer-seed seller
विज्ञापन
रेवाड़ी। बहाला गांव निवासी खाद-बीज विक्रेता मोहन की 23 दिसंबर 2025 को गोली मारकर हत्या करने के मामले में पांचवें आरोपी भिवानी के गांव बड़ेसरा हाल आबाद रोहतक की रेलवे काॅलोनी निवासी अंकुश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया और उसे पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
Trending Videos

एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार गांव बहाला निवासी दुष्यंत ने शिकायत में बताया था कि उनके पिता 23 दिसंबर 2025 की शाम अपनी खाद-बीज की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान नजदीक चौहारे पर गाड़ी से उतरे दो युवक दवाई खरीदने के बहाने उनकी दुकान में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक युवक ने उनके पिता के सिर में गोली मार दी। पिता जमीन पर गिरे तो दूसरे युवक ने भी उनके पिता पर गोली दाग दी। पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपी जयप्रकाश उर्फ जयवीर जेबीएस एग्रो कंपनी का एमडी था।
मोहन उनकी कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर थे। कुछ समय पहले मोहन ने कंपनी से विवाद के चलते डिस्ट्रीब्यूरशिप छोड़ दी थी। मोहन अपने नीचे जुड़े लोगों के वेतन के लिए कंपनी पर बार-बार दबाब बना रहे थे जिससे कंपनी को नुकसान हो रहा था।
इस विवाद के चलते उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मोहन की हत्या करवाई थी। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
--
ये आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
दुष्यंत ने पिता की हत्या के पीछे हिसार निवासी जयप्रकाश उर्फ जयवीर पर शक जाहिर किया था। पुलिस ने चार आरोपियों हिसार के मोहब्बतपुर निवासी जयप्रकाश उर्फ जयवीर, सोनीपत के गांव भटगांव निवासी प्रदीप उर्फ सुंडा, सोनीपत के गांव नसीरपुर निवासी साहिल व सोनीपत के गांव पिनाना निवासी जयभगवान उर्फ सोनू महाल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी प्रदीप उर्फ सुंडा व जयभगवान उर्फ सोनू महाल पर 20-20 हजार और साहिल पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल और वारदात में प्रयोग की गई एक गाड़ी बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed