{"_id":"69878811c0ef7c9cdc0f8ef4","slug":"four-accused-arrested-for-murderous-attack-on-sarpanch-representative-rewari-news-c-198-1-rew1001-233220-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमले के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमले के चार आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
आरोपी योगेश, लोकेश, नवीन व शीशपाल उर्फ पाला। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
कुंड। गांव भाखली के सरपंच के प्रतिनिधि सुरेंद्र पर 26 जनवरी को जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के गांव परतापुर निवासी योगेश उर्फ चिल्लू, महेंद्रगढ़ के गांव महासर निवासी लोकेश, गांव माजरा निवासी नवीन व शीशपाल उर्फ पाला शामिल है।
आरोपी शीशपाल उर्फ पाला के खिलाफ पहले भी राजस्थान के थाना माढ़ण व थाना खोल में मारपीट के 2 मामले दर्ज हैं। आरोपी योगेश के खिलाफ पहले थाना खोल में मारपीट का एक मामला दर्ज हैं। दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार ढाणी भालखी निवासी सुरेंद्र उर्फ धोलिया ने शिकायत में बताया था कि वह 26 जनवरी को भालखी स्थित स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए ताऊ के बेटे दीनदयाल के साथ गए थे। कार्यक्रम के बाद वह कार से घर लौट रहे थे।
गांव माजरा का अंडरपास क्रॉस करते ही एक बोलेरो कैंपर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी और एक बोलेरो उनकी कार के आगे लगा दी गई। इन गाड़ियों से रवि, योगेश, पकंज निवासी प्रतापुर सहित एक दर्जन से ज्यादा लोग उसके पास आए।
आरोप लगाया कि रवि ने उस पर फायर करने का प्रयास किया तो मैगजीन पिस्टल से निकल गई। इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया था। टीम ने मौके से एक मैगजीन व तेजधार हथियार बरामद किए थे, मैगजीन में पांच जिंदा कारतूस मिले थे।
Trending Videos