सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Nurseries will be established only for the sports included in the Olympics, Asian and Commonwealth.

Rewari News: ओलंपिक, एशियन व कॉमनवेल्थ में शामिल खेलों की ही स्थापित होगी नर्सरियां

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 08 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Nurseries will be established only for the sports included in the Olympics, Asian and Commonwealth.
विज्ञापन
रेवाड़ी। खेल विभाग की ओर से उन्हीं खेलों के लिए खेल नर्सरियों की स्थापना की जाएगी जो ओलंपिक, एशियन एवं कॉमनवेल्थ खेलों में शामिल हैं। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी।
Trending Videos

जिला खेल अधिकारी ममता ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में खेल संस्कृति को मजबूत करना और खिलाड़ियों को प्रारंभिक स्तर से व्यवस्थित प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल नर्सरी योजना के अंतर्गत चयनित संस्थानों को खेल गतिविधियों के संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों के अनुसार सुविधाएं विकसित करनी होंगी। इनमें प्रशिक्षित कोच, खेल उपकरण, अभ्यास स्थल और खिलाड़ियों के लिए नियमित प्रशिक्षण की व्यवस्था शामिल है।
योजना के तहत चयनित नर्सरियों में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें निरंतर प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे भविष्य में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
अभी विभाग ने प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और उभरती प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खेल नर्सरी योजना 2026-27 के तहत सरकारी स्कूलों, ग्राम पंचायतों एवं निजी शिक्षण संस्थानों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक संस्थान 15 फरवरी तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अधिकारी ने इच्छुक संस्थानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन करने के लिए विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, अधिक जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए जारी किए गए क्यूआर कोड को भी स्कैन किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि खेल नर्सरी योजना प्रदेश के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जिससे न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारने में मदद मिलेगी, बल्कि हरियाणा को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed