{"_id":"6a820682e9d5fa3fce025247","slug":"former-minister-expresses-displeasure-over-removal-of-spectacles-from-mahatma-gandhis-statue-rewari-news-c-198-1-sroh1010-243715-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: महात्मा गांधी की प्रतिमा से चश्मा उतारने पर पूर्व मंत्री ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: महात्मा गांधी की प्रतिमा से चश्मा उतारने पर पूर्व मंत्री ने जताई नाराजगी
Mon, 17 Aug 2026 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। मोती चौक पर लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा से असामाजिक तत्वों की ओर से चश्मा उतारकर ले जाने के मामले में पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने नाराजगी जताते हुए इसे शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पूर्व मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी देश की आजादी के आंदोलन के प्रमुख नायकों में रहे। सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों के जरिये उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता आंदोलन के लिए प्रेरित किया। ऐसे राष्ट्रनायक की प्रतिमा से चश्मा उतारकर ले जाना असामाजिक तत्वों की मानसिकता को दर्शाता है।
नगर पालिका कर्मचारियों के धरने को संबोधित करने पहुंचे कैप्टन अजय यादव ने कहा कि नगर परिषद को मोती चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करनी चाहिए। आरोपी की पहचान होने के बाद पुलिस में मामला दर्ज करवाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी देश की आजादी, सत्य और अहिंसा के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा और स्मारकों की गरिमा बनाए रखना प्रशासन के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।