{"_id":"6a8207c2532ce684e5067724","slug":"freedom-won-through-the-sacrifices-of-freedom-fighters-rajesh-nagar-rewari-news-c-198-1-rew1001-243744-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली आजादी : राजेश नागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली आजादी : राजेश नागर
Mon, 17 Aug 2026 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
तिरंगा झंडा फहराने के बाद सलामी लेते हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने नई अनाज मंडी परिसर में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से देश को आजादी मिली। 12 वर्षों में सवा चार सौ शहीदों के आश्रितों को सरकार ने अनुकंपा आधार पर सरकारी नौकरी दी है।
उन्होंने कहा कि आठ दशकों की लोकतांत्रिक यात्रा ने भारत को सशक्त, मजबूत और लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है। समारोह से पहले मंत्री ने बावल रोड स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजनों और युद्ध वीरांगनाओं को सम्मानित किया।
मंत्री ने कहा कि हरियाणा वीरता और देशभक्ति की धरती है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, नवाचार और आर्थिक विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा विकसित भारत के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। वंदे मातरम् का 150 वर्ष पूरा होना गौरव का विषय है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मलखंभ, राजस्थानी लोक नृत्य, भंगड़ा, छत्तीसगढ़ी और हरियाणवी लोक नृत्य के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और विविधता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक मीणा, पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, नगर परिषद चेयरमैन विनिता पीपल, पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश नरवाल, अपर जिलाधिकारी राहुल मोदी सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।