{"_id":"6a67a73e495a467b08050764","slug":"girls-shine-in-kho-kho-emerge-as-bawal-block-champions-in-the-under-17-category-rewari-news-c-198-1-rew1001-242622-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बेटियों ने खो-खो में लहराया परचम, अंडर-17 में बनी बावल खंड विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बेटियों ने खो-खो में लहराया परचम, अंडर-17 में बनी बावल खंड विजेता
Tue, 28 Jul 2026 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
विद्यालय में पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत करते शिक्षक। स्रोत : स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावल। शिक्षा विभाग की ओर से स्थानीय स्टेडियम में आयोजित खंड स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय सांजरपुर की अंडर-17 बालिका टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। टीम लगातार दूसरी बार बावल खंड की विजेता बनी है। अब टीम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बावल खंड का प्रतिनिधित्व करेगी।
पूर्व जिला प्रधान चंद्रहास ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग की 12 टीमों और अंडर-17 बालिका वर्ग की 7 टीमों ने भाग लिया। अंडर-17 बालिका वर्ग में राजकीय उच्च विद्यालय सांजरपुर की टीम ने अपने बेहतरीन खेल से सभी को प्रभावित किया।
सेमीफाइनल मुकाबला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बधराना और राजकीय उच्च विद्यालय सांजरपुर के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें सांजरपुर की टीम ने 5-5 और 5-7 के अंतर से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में सांजरपुर का सामना राष्ट्रीय स्कूल खंडोडा की टीम से हुआ। सांजरपुर की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खंडोडा की टीम को 5-1 के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विजेता टीम में मुस्कान, रश्मि, रुचि, प्राची, अंशिका, आस्था, परी, नव्या, मीनाक्षी, तानिया, पायल, रेखा और शबनम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। वहीं अंडर-14 बालक वर्ग में सांजरपुर की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। विद्यालय के मुख्य अध्यापक कंवर सिंह, स्टाफ सदस्यों और ग्राम सरपंच रामकिशोर ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
मुख्य अध्यापक ने खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों ने अपनी प्रतिभा से विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बधराना के प्राचार्य मनोज कुमार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।