फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Hans Nagar blast... After his daughter, the ex-serviceman father has also succumbed.

Rewari News: हंस नगर धमाका...बेटी के बाद अब पूर्व सैनिक पिता ने भी तोड़ा दम

Sun, 12 Jul 2026 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 12 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hans Nagar blast... After his daughter, the ex-serviceman father has also succumbed.
हंस नगर स्थित वह मकान जहां हुआ था धमाका। संवाद
रेवाड़ी। हंसनगर में बीते 5 जुलाई को पूर्व सैनिक सतबीर चौहान के घर में हुए धमाके में गंभीर रूप से झुलसी बेटी तन्नू की 9 जुलाई की शाम दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी। इस दुख से लोग उबर भी नहीं पाए थे कि शनिवार को 70 फीसदी तक झुलसे सतबीर चौहान ने भी दम तोड़ दिया। तीन दिन के अंदर पिता-पुत्री की मौत से मुहल्ले के अलावा पैतृक गांव टांकड़ी में मातम छा गया है।
विज्ञापन

इस मामले में मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आईजीएल (इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड) के कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं, सतबीर की पत्नी, भतीजी और पड़ोसी का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

हंसनगर में गली नंबर-3 निवासी मधु ने बताया कि 5 जुलाई को गेट के बाहर चारपाई पर बैठे पति सतबीर चौहान और कुर्सी पर बैठे जयभगवान के चाय पीने के बाद बर्तन रखने रसोई में गई। रसोई में बर्तन धो रही थी तभी अचानक धमाका हुआ। पूरा घर आग का गोला बन गया। बेटी तन्नू ने भाई आकाश के कपड़े प्रेस करने के लिए स्विच ऑन किया, तभी धमाका हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमाके में बेटी तन्नू काफी झुलस गई थी। पति सतबीर और पड़ोसी जयभगवान का मुंह, हाथ, पैर झुलस गया। चारपाई पर सो रही दो वर्षीय भतीजी के मुंह, हाथ, पैर जल गए। मधु ने बताया कि आग बुझाने की कोशिश की तो मेरे भी हाथ जल गए।
मैं जोर से चिल्लाई तो सभी पड़ोसी इकट्ठा हो गए। उन्होंने भागकर आग बुझाई। मुझे, मेरे पति, बेटी, भतीजी और पड़ोसी को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया।
उन्होंने बताया कि हादसे कुछ समय पहले मेरे पति कह रहे थे कि मेन गेट पर गैस की बदबू आ रही है। आरोप है कि यह हादसा आईजीएल की पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) गैस टेस्टिंग व पाइप लाइन खुली होने के कारण घर के अंदर काफी मात्रा में गैस जमा होने से हुआ है। यह आईजीएल कंपनी कर्मचारियों की लापरवाही के कारण हुआ है।

गांव में बेटी का हुआ अंतिम संस्कार
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत के बाद सतबीर चौहान की बेटी तन्नू का अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम पैतृक गांव टांकड़ी में किया गया था। तन्नू की 25 नवंबर को शादी होनी थी। डॉक्टरों के अनुसार तन्नू 90 प्रतिशत झुलसी हुई थी। जयभगवान 60 और 2 वर्षीय बच्ची 50 प्रतिशत से अधिक झुलसे हैं।


जानिए क्या था मामला
हंस नगर में 5 जुलाई की शाम पूर्व सैनिक सतबीर चौहान के घर में धमाके घर के दरवाजे, खिड़कियां, दीवारें और टाइलें क्षतिग्रस्त हो गईं। शीशे के टुकड़े सामने गली की ओर बने मकान की दीवार तक जा चिपके। घर में रखे तीन गैस सिलिंडर, प्रेस, फ्रिज और बाहर खड़ी बाइक सुरक्षित मिली थी। धमाके में परिवार के लोग और एक पड़ोसी झुलस गए थे। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पीएनजी के गैस रिसाव से धमाके की आशंका जताई थी। डीएसपी सुरेंद्र श्योरण ने बताया था कि फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आईजीएल के अधिकारी भी जांच में सहयोग कर रहे हैं। मामले की वास्तविक वजह का खुलासा विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed