फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Village secretaries and patwaris to be transferred via a digital system.

Rewari News: डिजिटल प्रणाली से होंगे ग्राम सचिव, पटवारी के तबादले

Sun, 12 Jul 2026 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 12 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Village secretaries and patwaris to be transferred via a digital system.
धारूहेड़ा। सरकार ने मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर नीति लागू की है। इससे तबादलों में पारदर्शिता आएगी। इस नीति में विकास एवं पंचायत विभाग के ग्राम सचिव, महाग्राम सचिव, पटवारी, समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी (एसईपीओ) शामिल हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक कार्यालय की ओर से जिला विकास एवं पंचायत अधिकारियों को आदेश जारी किए गए हैं। संबंधित कर्मचारियों का सेवा रिकॉर्ड मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली पोर्टल पर अपडेट करने को कहा गया था। विभाग ने इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी और सभी जिलों से अनुपालन रिपोर्ट प्राप्त कर ली है।
विज्ञापन

मानव संसाधन विभाग ने राजीव कुमार गोयल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वे हरियाणा पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीजीसीएल) के कार्यकारी अभियंता हैं। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र हरियाणा को तकनीकी व्यवस्था और यूजर क्रेडेंशियल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। नई व्यवस्था से पंचायत एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों के तबादले अब ऑनलाइन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed