{"_id":"699c6927dc8e38a4c50f1132","slug":"hari-om-agrasen-campus-was-agreed-upon-as-the-venue-rewari-news-c-198-1-rew1001-234070-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आयोजन स्थल के रूप में हरिओम अग्रसैन परिसर पर जताई सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आयोजन स्थल के रूप में हरिओम अग्रसैन परिसर पर जताई सहमति
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
हरिओम अग्रसैन परिसर बैठक करते एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा बिजली वेलफेयर एसोसिएशन यूनिट की मासिक बैठक हरिओम अग्रसैन परिसर कानोड गेट के निकट आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र यादव ने की। इस दौरान 3 फरवरी की कार्रवाई की समीक्षा की गई तथा विचारणीय कार्यसूची यूनिट सचिव प्रभुदयाल द्वारा प्रस्तुत की गई।
मंच संचालन यूनिट प्रधान नरेंद्र रोहिला ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को समारिका विमोचन हेतु औपचारिक आमंत्रण दिया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय समिति सदस्य सत्यप्रकाश आर्य के प्रस्ताव पर एक प्रतिनिधिमंडल का गठन किया गया।
इसमें यूनिट प्रधान नरेंद्र रोहिला, यूनिट सचिव प्रभुदयाल, सत्यप्रकाश आर्य, राधेश्याम शर्मा, रामपाल, रमेश अरोड़ा व रामकृष्ण को शामिल किया गया।
समारोह के आयोजन स्थल के रूप में हरिओम अग्रसैन परिसर पर सहमति जताई गई। कार्यक्रम में केंद्रीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया, जिसकी जिम्मेदारी यूनिट प्रधान को सौंपी गई। पड़ोसी यूनिटों के पदाधिकारियों को आमंत्रित करने हेतु सचिव को अधिकृत किया गया।
Trending Videos