{"_id":"699c3bff36e4fbf8410ef7b2","slug":"haryana-board-exams-begin-tomorrow-over-16000-students-will-appear-for-the-exams-at-54-centres-rewari-news-c-198-1-rew1001-234032-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हरियाणा बोर्ड परीक्षा कल से, 54 केंद्रों पर 16 हजार से अधिक विद्यार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हरियाणा बोर्ड परीक्षा कल से, 54 केंद्रों पर 16 हजार से अधिक विद्यार्थी देंगे परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं बुधवार से जिले के 54 परीक्षा केंद्रों पर शुरू होंगी। परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को परीक्षा से जुड़ी आवश्यक सामग्री आ चुकी हैं।
सबसे अधिक 31 केंद्र रेवाड़ी उपमंडल में बनाए गए हैं। इसके अलावा कोसली उपमंडल में 11 और बावल उपमंडल में 12 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इस वर्ष जिले में किसी भी परीक्षा केंद्र को संवेदनशील या अति संवेदनशील श्रेणी में शामिल नहीं किया गया है।
परीक्षा में 10वीं कक्षा के 8 हजार 351 विद्यार्थी शामिल होंगे जबकि 12वीं कक्षा में 8 हजार 68 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस प्रकार जिले में कुल 16 हजार से अधिक विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे। बोर्ड द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार परीक्षाएं दोपहर साढ़े 12 बजे से शाम साढ़े 3 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
वहीं, पहले दिन 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी जबकि 10वीं कक्षा की गणित की परीक्षा 26 फरवरी को आयोजित की जाएगी। प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सकें।
सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा उड़नदस्तों की तैनाती की गई है। सभी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।
यहां बनाए गए हैं बोर्ड परीक्षा केंद्र
रावमावि आशियाकी पांचौर सांपली, रावमावि बधराना, रावमावि बगथला, राकवमावि बावल, रावमावि बावल, रावमावि गुर्जर माजरी, रावमावि मोहनपुर, रावमावि नांगल तेजू, रावमावि प्राणपुरा, रावमावि संगवाड़ी, रावमावि सुलखा, रावमावि भाकली, रावमावि झाल, रावमावि जाटूसाना, रावमावि झाड़ौदा, राकवमावि कोसली, राधा कृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल कारोली, रावमावि लुखी, रावमावि नाहड़, रावमावि पाल्हावास, रावमावि रतनथल, आइडियल पब्लिक स्कूल श्याम नगर,रावमावि बेरली खुर्द, रावमावि भाड़ावास, रावमावि बूढ़पुर, राकवमावि डहीना, रावमावि धारूहेड़ा, राकवमावि धारूहेड़ा, रावमावि गोकलगढ़, राउवि गोकलपुर कुंभावास, राकवमावि गुरावड़ा शामिल हैं।
ये भी हैं परीक्षा केंद्र
इसके अलावा रावमावि हांसाका, रावमावि काकोड़िया, रावमावि कंवाली, रावमावि करावरा मानकपुर, रावमावि खोल, रावमावि खोरी, रावमावि कुंड, रावमावि महेश्वरी, रावमावि मंदौला, रावमावि मोतला कलां, राकवमावि माजरा श्योराज, रावमावि नंगली गोधा, रावमावि नंदरामपुर बास, राकवमावि रेवाड़ी, रावमावि रेवाड़ी, हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडल टाउन, जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेवाड़ी, जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेवाड़ी, सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेवाड़ी, रावमावि सहारनवास, रावमावि सीहा, राकवमावि जैनाबाद परीक्षा केंद्र हैं।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं बुधवार से जिले के 54 परीक्षा केंद्रों पर शुरू होंगी। परीक्षा सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के सभी केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे और उड़नदस्तों की व्यवस्था की गई है।
- बिजेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, रेवाड़ी
Trending Videos