{"_id":"69ee581209cea7cf060e1899","slug":"i-am-astonished-how-did-a-conversation-held-behind-closed-doors-get-out-rewari-news-c-198-1-rew1001-237475-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैरान हूं...बंद कमरे की बात बाहर कैसे आई : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैरान हूं...बंद कमरे की बात बाहर कैसे आई : विधायक
विज्ञापन
विधायक लक्ष्मण
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। स्थानीय राजनीति में चल रही चर्चाओं के बीच रेवाड़ी विस के विधायक लक्ष्मण यादव ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह वरिष्ठ नेता हैं और बड़े होने के नाते कुछ भी कह सकते हैं।
विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि उन्हें इस बात पर हैरानी है कि बैठक के दौरान हुई अंदरूनी चर्चा बाहर कैसे आ गई। उस बैठक में केवल शीर्ष पदाधिकारी मौजूद थे और वहां हुई बातचीत का सार्वजनिक होना समझ से परे है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने कोई विवादित बयान नहीं दिया बल्कि कुछ बातें बेवजह उछाली जा रही हैं।
जब भी चुनाव को लेकर बैठक होती है तो सभी लोग अपने-अपने सुझाव और नाम रखते हैं। मैंने भी अपनी तरफ से कुछ नाम दिए थे। यह एक सामान्य प्रक्रिया होती है जिसमें सभी पदाधिकारी मिलकर चर्चा करते हैं। इसे किसी अन्य रूप में पेश करना सही नहीं है।
अनुपस्थिति को लेकर उठे सवालों पर विधायक ने दी ये सफाई
विनीता पीपल के नामांकन के समय अनुपस्थिति को लेकर उठे सवालों पर विधायक ने सफाई देते हुए कहा कि उनका वृंदावन जाने का कार्यक्रम पहले से तय था। मेरा यह प्लान लगभग एक महीने पहले से बना हुआ था। टिकट की घोषणा के समय मैं रास्ते में था और मैंने पहले ही इसकी जानकारी दे दी थी। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी ओर से किसी प्रकार की नाराजगी नहीं है और यह केवल अफवाहें हैं। मेरे परिवार के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल थे।
विधायक लक्ष्मण यादव ने अंत में कहा कि पार्टी और संगठन उनके लिए सर्वोपरि हैं और वे पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के साथ खड़े हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और एकजुट होकर चुनाव में पार्टी को मजबूत करें।
कांग्रेस नेता भी कर चुके हैं निंदा
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने हाल ही में चुनाव को लेकर हुई बैठक में शामिल हुए थे जिसमें उन्होंने विधायक को कहा था कि आप खुद आए हो और नामों पर सहमति दी थी। वहीं शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने राव इंद्रजीत सिंह के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि एक चुने हुए विधायक के लिए अपशब्दों का प्रयोग करना बेहद निंदनीय है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X