सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   In the state, 3.54 lakh people identified themselves as living alone.

Rewari News: प्रदेश में 3.54 लाख लोगों ने खुद को अकेला दर्शाया

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 16 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
In the state, 3.54 lakh people identified themselves as living alone.
लोगों से बातचीत करते पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला। स्रोत : प्रवक्ता - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
रेवाड़ी। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के अंतर्गत अकेले व्यक्तियों के सत्यापन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में कुल 3 लाख 54 हजार 215 व्यक्तियों ने स्वयं को परिवार पहचान पत्र में अकेला व्यक्ति दर्शाया है।

इनमें से 1,90,112 व्यक्तियों की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम प्रदर्शित की गई है। हालांकि, इन व्यक्तियों में से अब तक 1,66,240 व्यक्तियों का गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) श्रेणी में सत्यापन सफलतापूर्वक किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेष व्यक्तियों के सत्यापन की प्रक्रिया वर्तमान में जारी है। सरकार द्वारा इन सभी व्यक्तियों को मोबाइल संदेश के माध्यम से सूचना भेजी जा रही है, ताकि वे निर्धारित समय के भीतर अपना अकेले व्यक्ति होने का तथा आय संबंधी विवरण का सत्यापन पूरा करवा सकें।
विज्ञापन

सत्यापन पूर्ण होने के बाद ही संबंधित पात्र व्यक्तियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराया जा सकेगा। पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस प्रक्रिया को गंभीरता से लें और अपने नजदीकी परिवार पहचान पत्र केंद्र अथवा संबंधित कर्मचारियों से संपर्क कर जल्द से जल्द अपना सत्यापन करवाएं।
सरकार का मानना है कि सही आंकड़ों के आधार पर ही योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जा सकता है। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में परिवार पहचान पत्र के आंकड़ों को नियमित रूप से अपडेट और सत्यापित किया जा रहा है।
सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने से पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।
परिवार पहचान प्राधिकरण ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन व्यक्तियों ने अभी तक अपना सत्यापन नहीं करवाया है, वे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करें। समय पर सत्यापन न होने की स्थिति में कुछ योजनाओं के लाभ प्राप्त करने में विलंब हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed