फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Independence Day celebrated with great enthusiasm at the College of Agriculture, Bawal.

Rewari News: कृषि महाविद्यालय बावल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Mon, 17 Aug 2026 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 17 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Independence Day celebrated with great enthusiasm at the College of Agriculture, Bawal.
बावल। कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर बावल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर देशभक्ति का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. नरेश कौशिक रहे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सत्यजीत यादव, क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र बावल के निदेशक डॉ. धर्मबीर यादव तथा कृषि विज्ञान केंद्र बावल के वरिष्ठ समन्वयक बलबीर चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

समारोह में विद्यार्थियों ने भाषण, देशभक्ति कविताएं, गीत, रागिनी और नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ‘हमारा संविधान, हमारा अधिकार’ रहा। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने संविधान, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. नरेश कौशिक ने स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय योगदान देने और अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने कृषि महाविद्यालय से गांव खातीवास तक तिरंगा यात्रा निकाली। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमरजीत ने ग्रामीणों और विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, उसके सम्मान तथा राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है, इसलिए इसका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

अंत में डॉ. अमरजीत ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों और उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। समारोह देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जागरूकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed