फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Koki Thekedar was unanimously elected as the head of the Prajapati community.

Rewari News: सर्वसम्मति से कोकी ठेकेदार को प्रजापति समाज का चुना गया प्रधान

Sun, 26 Jul 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 26 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Koki Thekedar was unanimously elected as the head of the Prajapati community.
रेवाड़ी। जीएमडी प्रजापति चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से प्रजापति चौक के पास गुरु महाराज दक्ष प्रजापति जयंती एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से कोकी ठेकेदार को प्रजापति समाज का प्रधान चुना गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दक्ष प्रजापति चौक स्थित महाराज गुरु दक्ष प्रजापति के चित्र पर माल्यार्पण और आयोजन स्थल पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। ट्रस्ट की चेयरपर्सन डॉ. सोनिया वर्मा और संस्थापक डॉ. सुरेंद्र वर्मा की देखरेख में आयोजित समारोह में समाज के लोगों ने गुरु महाराज को नमन किया और सामाजिक एकता का संकल्प लिया।
विज्ञापन

समारोह का मुख्य आकर्षण प्रतिभा सम्मान समारोह रहा। इसमें शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक, सामाजिक, व्यावसायिक, राजकीय सेवा, देशसेवा और समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली करीब 300 प्रतिभाओं को स्मृति चिह्न और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का भी सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में हास्य कलाकार छैलाराम और उनकी टीम की प्रस्तुतियों ने भी खूब रंग जमाया। भजन और गीतों पर उपस्थित लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। वहीं देसी घी के भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
ट्रस्ट संस्थापक डॉ. सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि समारोह में उमड़ी भीड़ समाज की एकता और शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज की नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
नवनियुक्त प्रधान कोकी ठेकेदार ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर जताए गए विश्वास पर वह पूरी निष्ठा से खरा उतरेंगे और समाज को नई दिशा देने का कार्य करेंगे।

समारोह के दौरान ट्रस्ट की टीम और समाज के लोगों ने नवनियुक्त प्रधान का फूलमाला, पगड़ी और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जोनी प्रजापति ने किया। इस मौके पर एडवोकेट ऊषा प्रजापति, राकेश बीकानेर, विनोद गोकलगढ़, डॉ. आनंद प्रजापति सहित जिलेभर से बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed