फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Lawyers adamant on demand for SDM's transfer.

Rewari News: एसडीएम के तबादले की मांग पर अड़े वकील

Tue, 28 Jul 2026 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 28 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Lawyers adamant on demand for SDM's transfer.
जिला बार एसोसिएशन परिसर में धरने पर बैठे अधिवक्ता। संवाद
रेवाड़ी। उप जिलाधिकारी सुरेश कुमार के तबादले की मांग को लेकर जिला बार एसोसिएशन परिसर में अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन दूसरे सप्ताह भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने कहा कि कि जब तक उप जिलाधिकारी का तबादला नहीं किया जाता, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विश्वामित्र यादव के नेतृत्व में चल रहे धरना प्रदर्शन में अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी की कार्यप्रणाली को लेकर अपने अनुभव साझा किए। कहा कि उनके निर्णय और व्यवहार से अधिवक्ताओं में रोष है। उन्होंने सरकार से मामले में हस्तक्षेप कर जल्द कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

यह प्रदर्शन किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं किया जा रहा है, बल्कि अधिवक्ताओं के हितों और न्याय व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उप जिलाधिकारी के तबादले तक कोई भी अधिवक्ता उप जिलाधिकारी कोर्ट में काम नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुबह 11 बजे अधिवक्ताओं की ओर से जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें सभी अधिवक्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने 16 अप्रैल से उप जिलाधिकारी कोर्ट का बहिष्कार किया हुआ है। इसके बाद 17 जुलाई से जिला न्यायिक परिसर में उप जिलाधिकारी के तबादले की मांग को लेकर धरना शुरू किया गया।

सोमवार को धरना प्रदर्शन में बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुमन यादव, सचिव मनोज कुमार, सह सचिव मोनू कुमार, कोषाध्यक्ष चिराग शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता रजनीकांत सनी, विष्णु दत्त शर्मा, राजेंद्र, विनोद कुमार, विजय कुमार रंगा, अजय कुमार, पूर्व प्रधान सौरभ राव, मुकेश गुप्ता, राजवंत डहीनवाल, कुसुम लता, अश्वनी तिवारी, भूपेंद्र यादव सहित अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed