फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Lawyers continue sit-in for the third day; demand transfer of SDM.

Rewari News: वकीलों का तीसरे दिन भी धरना, एसडीएम के तबादले की मांग

Wed, 22 Jul 2026 06:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 22 Jul 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Lawyers continue sit-in for the third day; demand transfer of SDM.
जिला बार एसोसिएशन के परिसर में धरने पर बैठे वकील। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के वकीलों ने एसडीएम सुरेश कुमार के तबादले की मांग को लेकर तीसरे दिन भी जिला बार एसोसिएशन परिसर में धरना-प्रदर्शन जारी रखा। वकीलों ने स्पष्ट किया कि जब तक एसडीएम का तबादला नहीं होता, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने पिछले दो दिनों में एसडीएम की तरफ से आए बयानों की निंदा की।
वकीलों ने धरना स्थल पर सबूत के साथ केसों की सूची पेश की। इसमें दो करोड़ रुपये से अधिक स्टांप ड्यूटी को एसडीएम द्वारा अदालती कार्रवाई के तहत माफ किया गया है। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विश्वामित्र यादव ने आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि एक पक्ष से ही सरकार ने डेढ़ करोड़ रुपये का रजिस्ट्री में स्टांप कम होना बताया था, जिसे एसडीएम ने पूर्णतः माफ कर दिया। यादव ने कहा कि स्टांप ड्यूटी से राजस्व की कमाई होती है, परंतु यह अधिकारी राजस्व की कमाई नहीं होने दे रहे हैं। वे अपना अनुचित लाभ कमाकर स्टांप ड्यूटी माफ कर रहे हैं। कई मामलों की सुनवाई बिना अधिवक्ता व पक्षकार के की गई है।
विज्ञापन

धरना स्थल पर पूर्व प्रधान और जिला प्रमुख सतीश यादव ने वकीलों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वकीलों की मांग बहुत छोटी है और वे आम जनता के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। यादव ने वकीलों की एकता को उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि कोई अधिकारी वकीलों के खिलाफ जाकर काम नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
सरकार से कार्रवाई की मांग
शहरी कांग्रेस प्रधान एडवोकेट प्रवीण चौधरी ने भी वकीलों का समर्थन किया और सरकार से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि जिस अधिकारी का व्यवहार वकीलों से सही नहीं है, वह आम व्यक्ति से कैसा व्यवहार करेगा। नगर परिषद की अध्यक्ष विनीता पीपल अपने पति एडवोकेट नरेंद्र पीपल के साथ धरनास्थल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed