फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Lawyers remain adamant despite SDM being sent on leave; say sit-in will continue until transfer.

Rewari News: एसडीएम को छुट्टी पर भेजने से नहीं माने वकील, बोले- तबादले तक जारी रहेगा धरना

Thu, 23 Jul 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 23 Jul 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Lawyers remain adamant despite SDM being sent on leave; say sit-in will continue until transfer.
मांगों को लेकर धरने पर बैठे वकील। संवाद
रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन का एसडीएम सुरेश कुमार के खिलाफ चल रहा धरना वीरवार को चौथे दिन भी जारी रहा। इस दौरान वकीलों ने एसडीएम को छुट्टी पर भेजने की सूचना पर भेजने की सूचना मिलने के बाद भी आंदोलन समाप्त करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

वकीलों ने कहा कि जब तक एसडीएम का तबादला नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। आगे कहा कि छुट्टी पर भेजना उनकी मांग का समाधान नहीं है, बल्कि अधिकारी का स्थानांतरण किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इसे अस्थायी व्यवस्था बताते हुए अपना आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि उनकी मुख्य मांग एसडीएम का तबादला है और इसके साथ ही उनके कार्यकाल में दिए गए विवादित फैसलों की निष्पक्ष जांच भी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना स्थल पर पहुंचे इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के छात्र संगठन के प्रतिनिधियों ने अधिवक्ताओं के आंदोलन को समर्थन दिया। छात्रों ने कहा कि वे अधिवक्ताओं की मांगों के साथ खड़े हैं और न्याय की लड़ाई में उनका सहयोग करेंगे। वहीं, जिला भाजपा अध्यक्ष वंदना पोपली भी धरना स्थल पर पहुंचीं और अधिवक्ताओं से बातचीत की।
वंदना पोपली ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि वह उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगी। उन्होंने कहा कि वह केवल एसडीएम के तबादले की मांग ही नहीं, बल्कि उनके द्वारा दिए गए निर्णयों की निष्पक्ष जांच कराने के लिए भी मुख्यमंत्री से बात करेंगी। उन्होंने अधिवक्ताओं को जल्द मुख्यमंत्री से बातचीत करवाने और उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर सतीश यादव, एसएन वशिष्ठ, अमरजीत यादव, डीपी नंदवानी, मोनू राव, मुकेश रंगा, नरेश कुमार यादव, अमर सिंह यादव, ललिता भारती, भाग्येश यादव, सौरभ राव, राजकुमार गेरा, निगेश शर्मा, अश्वनी तिवारी, त्रिलोक चंद, अनिल अत्री, उपाध्यक्ष सुमन यादव, सचिव मनोज कुमार, सहसचिव मोनू, चिराग शर्मा मौजूद रहे।


पक्षपात करने का लगाया आरोप
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विश्वामित्र यादव ने गढ़ी अलावलपुर गांव की करीब आठ एकड़ जमीन से जुड़े मामले में पक्षपात पूर्ण निर्णय लेने का आरोप एसडीएम पर लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में एक बड़े नेता को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया। यह जमीन काफी समय से विवादित थी और मामले में ग्रामीणों की ओर से कमिश्नर की अदालत में अपील भी की गई है। इस मामले में इंतकाल दर्ज नहीं किए जाने के बावजूद एसडीएम की ओर से दबाव बनाकर कार्रवाई कराने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed