{"_id":"6a6257ecd19b0f0c7c04bf0a","slug":"lok-seva-manch-demands-that-the-government-launch-a-labour-helpline-rewari-news-c-198-1-sroh1010-242349-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: लोक सेवा मंच ने सरकार से की लेबर हेल्पलाइन शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: लोक सेवा मंच ने सरकार से की लेबर हेल्पलाइन शुरू करने की मांग
Thu, 23 Jul 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
मोती चौक स्थित घंटेश्वर मंदिर के सामने बैठक करते मंच के पदाधिकारी व मजदूर वर्ग। स्त्रोत: संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। लोक सेवा मंच ने दिहाड़ी मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए लेबर हेल्पलाइन शुरू करने की मांग सरकार से की है। मंच के पदाधिकारियों ने वीरवार को मोती चौक स्थित घंटेश्वर मंदिर के सामने बैठक कर मजदूरों की समस्याएं सुनीं।
बैठक में मजदूरों ने बताया कि काम की कमी, बढ़ती महंगाई और अनदेखी के कारण परिवार का पालन-पोषण करना कठिन हो गया है। उन्होंने सरकार से श्रमिकों के लिए विशेष कल्याणकारी योजनाएं लागू करने की मांग की।
अशोक प्रधान ने कहा कि मंच मजदूरों की समस्याओं को प्रदेश के श्रम मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक पहुंचाएगा। जोखिम भरे कार्य करने वाले दिहाड़ी मजदूरों के लिए लेबर हेल्पलाइन शुरू करना समय की आवश्यकता है, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें तुरंत सहायता मिल सके।
विज्ञापन
मजदूरों ने पहचान पत्र, यात्रा किराए में 50 प्रतिशत छूट, दुर्घटना व स्वास्थ्य बीमा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सस्ते आवास, सस्ते भोजन, निशुल्क चिकित्सा, बच्चों की शिक्षा, महिला मजदूरों के लिए समान वेतन तथा प्रसूति सहायता की मांगें भी रखीं।
मजदूरों ने लोक सेवा मंच के जनसंपर्क अभियान की सराहना करते हुए कहा कि संगठन हमेशा गरीब, जरूरतमंद और श्रमिक वर्ग की आवाज उठाता रहा है। बैठक में अशोक प्रधान, बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल और नंदलाल यादव मौजूद रहे।