{"_id":"699211e65e5427903f04b762","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-rajpura-istmurar-rewari-news-c-198-1-rew1001-233662-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राजपुरा इस्तमुरार में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राजपुरा इस्तमुरार में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव राजपुरा इस्तमुरार में रविवार को एक विवाहिता उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के गांव जल्ला निवासी बॉबी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के समय उसका पति अपने घायल भाई को खाना देने रेवाड़ी आया था।
जांच में कीटनाशक दवा निगलने से मौत की बात सामने आई है। महिला ने गलती से कीटनाशक दवा खाई है या किसी वजह से दवा का सेवन किया है, पुुलिस इसका पता लगा रही है।
कुंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
राजपुरा इस्तमुरार निवासी राम सिंह पेशे से राजमिस्त्री हैं। लगभग दस वर्ष पहले उनकी शादी बॉबी से हुई थी। तीन बच्चे हैं। रविवार सुबह राम सिंह अपने सड़क दुर्घटना में घायल भाई को अस्पताल में खाना देने रेवाड़ी आए थे।
दोपहर के समय जब वे घर लौटे तो उन्हें पता चला कि उनकी 30 वर्षीय पत्नी ने कीटनाशक खा लिया है। तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
कुंड चौकी प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मायके पक्ष के पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मौत के कारणों की अभी जांच की जा रही है।
Trending Videos