फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Massive fire breaks out at a plywood warehouse in Rewari.

Rewari: प्लाईवुड गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान; दमकल की 12 गाड़ियों ने बुझाई आग

Sun, 26 Jul 2026 08:44 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Published by: मयूर शर्मा Updated Sun, 26 Jul 2026 08:44 PM IST
सार

आग लगने के समय गोदाम के बाहर पांच मजदूर सोए हुए थे। आस-पास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर बाहर सो रहे मजदूरों को जगाया। इसके बाद सभी मजदूर सुरक्षित बाहर निकल आए।

विज्ञापन
Massive fire breaks out at a plywood warehouse in Rewari.
वुड स्टूडियो नाम से प्लाईवुड के शोरूम व गोदाम में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

रेवाड़ी के पास गोकलगढ़ टी-पॉइंट स्थित एक प्लाईवुड के गोदाम में रविवार की सुबह आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना से आस-पास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने 12 गाड़ियों की मदद से ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई।

विज्ञापन


वुड स्टूडियो शोरूम व गोदाम में लगी आग

गांव गोकलगढ़ टी-पॉइंट के पास वुड स्टूडियो नाम से प्लाईवुड का शोरूम व गोदाम है। रविवार सुबह आग लग गई। सुबह छह बजे अचानक गोदाम से धुआं और लपटें उठने लगीं। कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे गोदाम में आग फैल गई।
विज्ञापन

आग लगने के समय गोदाम के बाहर पांच मजदूर सोए हुए थे। आस-पास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर बाहर सो रहे मजदूरों को जगाया। इसके बाद सभी मजदूर सुरक्षित बाहर निकल आए। मजदूरों के बाहर निकलते ही आग ने उस हिस्से को भी अपनी चपेट में ले लिया, जहां वे सो रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची

आग की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। घटना की जानकारी होते ही रेवाड़ी फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की तीव्रता को देखते हुए धारूहेड़ा, बावल आईएमटी सहित अन्य केंद्रों से अतिरिक्त दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। दमकल की 12 गाड़ियों की मदद से कर्मचारियों ने ढाई घंटे की मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पा लिया।

आग इतनी भीषण थी कि बार-बार दमकल वाहनों को रिफिल करवाना पड़ा। सभी वाहनों को 2 से 3 चक्कर लगाने पड़े। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। गोदाम के पिछले हिस्से में रखा अधिकांश प्लाईवुड और अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग की इस घटना में लाखों का नुकसान होने की आशंका है।

गोदाम का पिछला हिस्सा पूरी तरह जला

आग लगने से गोदाम का पिछला हिस्सा पूरी तरह जल गया, जबकि दमकल कर्मियों ने समय रहते सामने के हिस्से में रखा कुछ सामान सुरक्षित निकाल लिया। गोदाम के आस-पास अन्य दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान होने के कारण आग फैलने का खतरा लगातार बना रहा। दमकल विभाग की तत्परता से आग को अन्य दुकानों तक पहुंचने से रोक लिया गया, जिससे आस-पास के व्यापारियों ने राहत की सांस ली।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने मौके का लिया जायजा

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली और जिला परिषद के पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित व्यापारी से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और अधिकारियों से राहत कार्य में तेजी लाने को कहा। व्यापारियों ने भी प्रशासन से आग लगने के कारणों की निष्पक्ष जांच कराने तथा नुकसान का आकलन कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

सहायक अग्निश्मन अधिकारी संजय ने बताया कि सुबह सवा छह बजे आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न फायर स्टेशनों से अतिरिक्त वाहन बुलाए गए। गोदाम के पिछले हिस्से में अधिक नुकसान हुआ है। सामने के हिस्से का कुछ सामान बचा लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। जांच के बाद ही नुकसान का आकलन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed