Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Former Minister Dr. Banwari Lal listened to 'Mann Ki Baat' with party workers in Bagthala village, Bawal, Rewari.
{"_id":"6a661ceab471a5b0560d92a8","slug":"video-former-minister-dr-banwari-lal-listened-to-mann-ki-baat-with-party-workers-in-bagthala-village-bawal-rewari-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: बावल के गांव बगथला में पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कार्यकर्ताओं संग सुनी 'मन की बात'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: बावल के गांव बगथला में पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कार्यकर्ताओं संग सुनी 'मन की बात'
बावल। बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव बगथला में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 136वें संस्करण का सामूहिक रूप से प्रसारण सुना गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।
कार्यक्रम के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायी वाणी देश के प्रत्येक नागरिक में राष्ट्र प्रथम की भावना और समाज सेवा का नया उत्साह भरती है। उन्होंने कहा कि 'मन की बात' केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की जन-भागीदारी और सकारात्मक सोच का सशक्त माध्यम बन चुका है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 'वोकल फॉर लोकल', स्वदेशी को बढ़ावा, युवाओं की ऊर्जा, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान तथा जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों का मार्गदर्शन किया है। इन संदेशों को प्रत्येक नागरिक को अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए।
डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मंत्र के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है।
इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह, पूर्व सरपंच हीरा लाल पनवाड़, दलेल सिंह चौहान, रामलखन यादव सहित क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।