{"_id":"6a60ca240a3b8c83d9061e9b","slug":"merit-list-for-undergraduate-admission-released-fees-to-be-deposited-from-july-23-to-27-rewari-news-c-198-1-fth1001-242325-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्नातक में दाखिले की मेरिट सूची जारी, 23 से 27 जुलाई तक जमा होगी फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्नातक में दाखिले की मेरिट सूची जारी, 23 से 27 जुलाई तक जमा होगी फीस
Wed, 22 Jul 2026 07:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 22 Jul 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
मेरिट सूची जारी होने के बाद कॉलेज परिसर में सूची में अपना नाम देखती छात्रा। संवाद
- फोटो : credit
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले के सरकारी महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष (यूजी) प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए बुधवार को पहली फाइनल मेरिट सूची जारी कर दी गई। चयनित विद्यार्थी 23 से 27 जुलाई तक निर्धारित प्रवेश शुल्क जमा कर दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे।
खरखड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय में बीए की 320 सीटों पर 179, बीकॉम की 160 सीटों पर 86, बीएससी फिजिकल साइंस की 80 सीटों पर 22 और बीएससी (सिंगल मेजर) केमिस्ट्री की 40 सीटों पर 31 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। वहीं, राजकीय महाविद्यालय कोसली ने भी प्रथम मेरिट सूची जारी कर दी है।
सूची के अनुसार बीए की 240 सीटों के लिए 169, बीकॉम की 80 सीटों पर 18, बीएससी (जीव विज्ञान) की 80 सीटों पर 56 और बीएससी (भौतिक विज्ञान) की 160 सीटों पर 95 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार पहली मेरिट सूची के बाद प्रवेश प्रक्रिया का दूसरा चरण शुरू होगा।
विज्ञापन
28 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची और 29 जुलाई को दूसरी फाइनल मेरिट सूची जारी की जाएगी। दूसरी सूची में चयनित अभ्यर्थी 30 जुलाई से 8 अगस्त तक प्रवेश शुल्क जमा करा सकेंगे। निर्धारित समय सीमा में शुल्क जमा करने और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी। समय पर कार्रवाई नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश से वंचित होना पड़ सकता है।
इंसेट
सीटें खाली रहने पर होगी ओपन काउंसिलिंग
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि पहली और दूसरी मेरिट सूची के बाद भी यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो उन्हें भरने के लिए 4 अगस्त से ओपन काउंसिलिंग शुरू की जाएगी। नए आवेदनों के लिए एडमिशन पोर्टल 5 अगस्त से दोबारा खोला जाएगा। इसके बाद 6 से 12 अगस्त तक अभ्यर्थी 100 रुपये लेट फीस के साथ प्रवेश ले सकेंगे। वहीं 13 से 19 अगस्त तक प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को 100 रुपये लेट फीस के अतिरिक्त 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त शुल्क भी देना होगा।
-- -- -- -- -- -- -
वर्जन :
स्नातक प्रथम वर्ष की पहली फाइनल मेरिट सूची जारी कर दी गई है। सूची में चयनित विद्यार्थियों को 23 से 27 जुलाई तक निर्धारित शुल्क जमा कर प्रवेश सुनिश्चित करना होगा।
- दयावती, उप-प्राचार्या, राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा।