फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Meritorious individuals will be honored on August 9, the birth anniversary of Guru Daksha Prajapati.

Rewari News: गुरु दक्ष प्रजापति की जयंती पर 9 अगस्त को सम्मानित किए जाएंगे मेधावी

Sun, 26 Jul 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 26 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Meritorious individuals will be honored on August 9, the birth anniversary of Guru Daksha Prajapati.
सम्मान समारोह को लेकर बैठक करते समाज के लोग। स्रोत : समाज
रेवाड़ी। गुरु दक्ष प्रजापति जयंती व सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर प्रजापति समाज की बैठक रविवार को मॉडल टाउन स्थित एक रेस्टोरेंट में सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक ओमप्रकाश की अध्यक्षता में हुई। इसमें 9 अगस्त को आयोजित होने वाले सम्मान समारोह रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन

प्रजापति समाज के प्रधान रोशनलाल प्रजापति, मास्टर महेंद्र प्रजापति और लल्लू प्रधान प्रजापति ने बताया कि गुरु दक्ष प्रजापति जयंती समारोह गुरु दक्ष प्रजापति चौक पर मनाया जाएगा। इस अवसर पर समाज के मेधावी विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 से 2026 के बीच 10वीं और 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा डॉक्टर, इंजीनियर, आईआईटी व नीट में चयनित प्रतिभाओं और जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को भी सम्मान मिलेगा।
समारोह में समाज के पंच, सरपंच, जिला परिषद और वार्ड परिषद के वर्तमान व पूर्व सदस्यों, सरकारी कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों और प्रजापति समाज के लंबरदारों को सम्मानित किया जाएगा।
समाज पदाधिकारियों ने पात्र विद्यार्थियों और अन्य लोगों से अपने प्रमाण-पत्र निर्धारित स्थान पर जमा करवाने की अपील की है। बैठक में कार्यक्रम की सफलता के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

इस अवसर पर चौधरी दौलतराम, संजय प्रधान, केके प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, हरिकिशन प्रजापति, महेश कुमार, राजेश कुमार, धर्मवीर, मंगतराम, हीरालाल ठेकेदार, रामकिशन, रामकुमार, जगदीश, सुरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed