{"_id":"6a625b05ef54a55f170bbeb1","slug":"modifications-to-trade-and-institute-choices-for-iti-admission-can-be-made-until-july-26-rewari-news-c-198-1-fth1001-242356-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आईटीआई में दाखिले के लिए 26 जुलाई तक कर सकेंगे ट्रेड और संस्थान में संशोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आईटीआई में दाखिले के लिए 26 जुलाई तक कर सकेंगे ट्रेड और संस्थान में संशोधन
Thu, 23 Jul 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया के तहत अपने आवेदन की स्थिति व सीटों की जानकारी प्राप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में पहले चरण की मेरिट सूची जारी होने के बाद दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा कराने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। वीरवार को आधिकारिक प्रवेश पोर्टल पर विभिन्न आईटीआई में रिक्त बची सीटों का विवरण जारी कर दिया गया।
जिन अभ्यर्थियों को पहले चरण में आवंटित ट्रेड या संस्थान पसंद नहीं है, वे दूसरे चरण की काउंसलिंग में भाग लेकर अपनी पसंद के अनुसार विकल्प बदल सकते हैं।
विभाग के अनुसार अभ्यर्थी 26 जुलाई तक संस्थान और ट्रेड में संशोधन कर सकेंगे। इसके बाद 28 जुलाई को दूसरी मेरिट सह सीट आवंटन सूची जारी की जाएगी। दूसरी सूची में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन 28 से 31 जुलाई तक संबंधित आईटीआई में होगा।
विज्ञापन
सत्यापन पूरा होने के बाद अभ्यर्थियों को 1 अगस्त तक ऑनलाइन शुल्क जमा कर अपना दाखिला सुनिश्चित करना होगा। दूसरे चरण के बाद भी यदि किसी संस्थान में सीटें रिक्त रहती हैं तो उनके लिए अगस्त माह में तीसरे और चौथे चरण की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।
तीसरे चरण के लिए 3 अगस्त को रिक्त सीटों का विवरण जारी किया जाएगा, जबकि चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू होगी।
बाल आईटीआई में 524 में 397 सीटें अब भी खाली
शहर स्थित राजकीय बाल आईटीआई में कुल 524 सीटों में से 397 सीटें अभी भी रिक्त हैं। इलेक्ट्रीशियन (एनसीवीटी) की 60 में से 31, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक की 24 में से 15, फिटर (ड्यूल) की 20 में से 14, फिटर (एनसीवीटी) की 20 में से 14, मशीनिस्ट (ड्यूल) की 20 में से 15, मैकेनिक मोटर व्हीकल की 24 में से 15, पेंटर (जनरल) की 20 में से 17, प्लंबर की 48 में से 38 तथा रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन की 48 में से 35 सीटें खाली हैं।
शीट मेटल वर्कर की 20 में 18 सीटों पर नहीं हुआ प्रवेश
शीट मेटल वर्कर (ड्यूल-एनसीवीटी) की 20 में से 18, शीट मेटल वर्कर (ड्यूल-एससीवीटी) की सभी 20, स्टेनोग्राफर एवं सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (हिंदी) की 24 में से 21, टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की 48 में से 38, टूल एंड डाई मेकर की 24 में से 20, टर्नर (ड्यूल) की 20 में से 16, वेल्डर (ड्यूल) की 40 में से 31 तथा वायरमैन की 20 में से 15 सीटें रिक्त हैं। वहीं हाउसकीपर (एससीवीटी) ट्रेड की सभी 24 सीटों पर अभी तक कोई प्रवेश नहीं हुआ है।
महिला आईटीआई में 264 में से 217 सीटें खाली
शहर स्थित महिला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया के बाद भी अधिकांश सीटें खाली हैं। संस्थान में कुल 264 सीटों में से 217 सीटें रिक्त हैं। संस्थान के अनुसार कॉस्मेटोलॉजी ट्रेड में सबसे अधिक 41, कोपा में 40, सिलाई टेक्नोलॉजी में 34, ड्रेस मेकिंग में 31, डीएमसी और इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक में 21-21, स्टेनोग्राफी में 18 तथा इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 11 सीटें रिक्त हैं।
वर्जन :
अभ्यर्थी प्रवेश पोर्टल पर अपडेट देखते रहें और निर्धारित समय के भीतर दस्तावेज सत्यापन और शुल्क जमा कराने की प्रक्रिया पूरी करें। समय से फीस जमा नहीं करने वाले अभ्यर्थियों का सीट आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा। इसके बाद वह सीट अगले चरण की काउंसलिंग में अन्य अभ्यर्थियों को आवंटित की जाएगी।-सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य, राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान।