फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Morning rain makes the weather pleasant; waterlogging causes inconvenience to people.

Rewari News: सुबह की बारिश से मौसम सुहावना, जलभराव से लोग परेशान

Wed, 22 Jul 2026 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 22 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Morning rain makes the weather pleasant; waterlogging causes inconvenience to people.
सेक्टर 1 में हुआ जलभराव। संवाद
रेवाड़ी। जिले में बुधवार सुबह हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। सुबह तड़के शुरू हुई बारिश करीब साढ़े आठ बजे तक लगातार होती रही। इसके बाद बूंदाबांदी हुई, जिससे कार्यालय और स्कूल जाने वाले लोगों को कुछ परेशानी भी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

बारिश के कारण कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भर गया, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी रही। हालांकि, बारिश थमने के बाद स्थिति सामान्य होने लगी। पूरे दिन मौसम बदलता रहा, कभी तेज धूप तो कभी बादलों की आवाजाही रही। बीच-बीच में चलने वाली ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत का एहसास कराया। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार की तुलना में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर रहा। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि मानसून सक्रिय है, जिससे आगामी दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। यह बारिश बाजरा, कपास और धान जैसी खरीफ फसलों के लिए लाभदायक है।
विज्ञापन

0
जल निकासी की समस्या
शहर में बारिश रुकने के बाद भी लोगों को जलभराव से राहत नहीं मिली। उचित जल निकासी व्यवस्था न होने के कारण कई स्थानों पर घंटों तक पानी जमा रहा। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। सड़कों पर बने बड़े गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को भी दिक्कतें हुईं। कई जगह शाम तक जलभराव की स्थिति बनी रही। यह समस्या हर बार बारिश के दौरान आती है, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
प्रशासन के दावे और प्रभावित क्षेत्र
प्रशासन ने मानसून से पहले जलभराव न होने के दावे किए थे। हालांकि, बारिश के बाद जगह-जगह पानी जमा होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। सड़कों पर गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कई स्थानों पर घंटों तक पानी जमा रहने से आवागमन प्रभावित हुआ। शहर के कोर्ट रोड, बावल रोड, अनाज मंडी, मार्ग सर्कुलर रोड और विभिन्न सेक्टर जलभराव से अधिक प्रभावित रहे।
000
22 जुलाई तक दर्ज वर्षा :
रेवाड़ी – 35 मिमी
मनेठी – 41 मिमी
पाल्हावास – 15 मिमी
धारूहेड़ा – 26 मिमी
डहीना – 48मिमी
बावल – 50 मिमी
कोसली – 18 मिमी

नाहड़ – 19 मिमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed