{"_id":"699dfd203685bc46bd001d9d","slug":"nisha-shiksha-and-muskans-team-topped-the-quiz-rewari-news-c-198-1-rew1001-234109-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: क्विज में निशा, शिक्षा और मुस्कान की टीम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: क्विज में निशा, शिक्षा और मुस्कान की टीम अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को सम्मानित
विज्ञापन
रेवाड़ी। माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग की ओर से कॉमर्स क्विज का आयोजन किया गया। 13 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में निशा, शिक्षा और मुस्कान की टीम प्रथम रही।
द्वितीय स्थान पर खुशबू, रितु और पूनम की टीम रही। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने छात्राओं को एक विद्यार्थी के रूप में अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने तथा सोशल मीडिया का सकारात्मक और लाभकारी उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
वाणिज्य विभागाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक होती हैं और छात्राओं को उच्च शिक्षा व श्रेष्ठ विचारों की ओर प्रेरित करती हैं। कार्यक्रम में मंच संचालन एवं क्विज मास्टर की भूमिका डॉ. स्वाति ने निभाई। इस अवसर पर डॉ. हरीश शर्मा, दीपक गुलयानी, तिलकराज, डॉ. कंचन, शर्मिला यादव, ममता, सुनीता, सृष्टि और चंद्रकांत सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
Trending Videos