सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   One and a half year old girl found at railway station, condition critical

Rewari News: रेलवे स्टेशन पर डेढ़ साल की बच्ची मिली, हालत गंभीर

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
One and a half year old girl found at railway station, condition critical
अस्पताल में पहुंची बाल कल्याण समिति की टीम। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बुधवार सुबह एक डेढ़ साल की बच्ची लावारिस मिली। बच्ची को सफाई कर्मचारी ने देखा और तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी। बच्ची कंबल में लिपटी हुई एक बेंच पर मिली।
Trending Videos

रेलवे पुलिस ने तुरंत चाइल्ड वेलफेयर समिति को सूचित किया। समिति की टीम ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक इलाज किया गया। बच्ची की हालत गंभीर है। उसके माथे और नाक पर चोट के निशान हैं और एक आंख फूली हुई है। देखभाल न मिलने के कारण उसके नाखून और होंठ पर भी पपड़ी जम गई थी। बच्ची कुपोषण का शिकार भी दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस आसपास के इलाकों में जांच कर रही है और स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। यदि बच्ची के परिवार का पता नहीं चलता है तो उसे बाल संरक्षण गृह में रखा जाएगा। चाइल्ड वेलफेयर समिति की इंचार्ज श्रुति शर्मा ने बताया कि बच्ची के परिजन की तलाश जारी है। बच्ची की हालत ठीक नहीं है। काफी घबराई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed