फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Pandit Lakhmi Chand's 123rd birth anniversary celebrated at Parashuram Ashram.

Rewari News: परशुराम आश्रम में मनाई पंडित लख्मीचंद की 123वीं जयंती

Thu, 16 Jul 2026 02:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Pandit Lakhmi Chand's 123rd birth anniversary celebrated at Parashuram Ashram.
गोहाना पंडित लख्मीचंद की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते अतिथि। स्रोत : संस्था - फोटो : samvad
गोहाना। परशुराम आश्रम में बुधवार को हरियाणवी भाषा के महान कवि एवं लोक कलाकार पंडित लख्मीचंद की 123वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। वक्ताओं ने उनके साहित्यिक और सांस्कृतिक योगदान को याद करते हुए उन्हें हरियाणवी लोक संस्कृति का अमूल्य धरोहर बताया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता भजन सम्राट डॉ. समुद्र दास ने कहा कि पंडित लख्मीचंद अपनी हरियाणवी रागनियों, सांगों और प्रभावशाली काव्य रचनाओं के कारण पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध हुए। उनके योगदान के कारण उन्हें सूर्य कवि और हरियाणा का शेक्सपियर कहा जाता है। उन्होंने बताया कि पंडित लख्मीचंद का जन्म सोनीपत जिले के जाटी कलां गांव के एक साधारण किसान परिवार में हुआ था।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता आश्रम के संचालक एवं पूर्व सरपंच सुभाष शर्मा ने की। कार्यक्रम का मार्गदर्शन आजाद सिंह दांगी ने किया। इस अवसर पर रामनिवास शर्मा, दीपक शर्मा, सतनारायण शर्मा, पंडित जगफूल पटवारी, कैप्टन शिल्कराम शर्मा, भानेराम पांचाल, हरभगवान चोपड़ा, सिद्धार्थ पांचाल, आशु शर्मा, प्रदीप शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed