{"_id":"6a57d12318f9f25c2405c4bb","slug":"private-bus-crashes-into-tree-on-kosli-toomna-road-one-dead-11-injured-rewari-news-c-198-1-rew1001-241918-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कोसली-टूमना रोड पर पेड़ से टकराई निजी बस, एक की मौत, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कोसली-टूमना रोड पर पेड़ से टकराई निजी बस, एक की मौत, 11 घायल
Wed, 15 Jul 2026 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
कोसली-टूमना रोड पर पेड़ से टकराई निजी बस। स्रोत: वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। कोसली-टूमना रोड पर बुधवार की सुबह पौने आठ बजे यात्रियों से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। इस घटना में बस में सवार बालधन गांव निवासी दीपचंद (87) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 11 यात्री घायल हो गए। बस में कुल 30 यात्री सवार थे।
ग्रामीणों के अनुसार निजी बस बुधवार की सुबह रेवाड़ी से कोसली की ओर जा रही थी। यह बस कोसली और टूमना गांव की सीमा पर पहुंची ही थी कि पाइप लाइन दबाने के लिए सड़क पर खोदे गए गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। दुर्घटना की जानकारी होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए कोसली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।
विज्ञापन
हादसे में बस में सवार शिवम निवासी रेवाड़ी, प्रहलाद निवासी रामपुरी, दीपक निवासी बालधन खुर्द, अनुष्का निवासी राजस्थान, बस्तीराम निवासी सुरहेली, अधिवक्ता सावंत निवासी बेरली खुर्द, धर्मपाल व बीरमती निवासी नयागांव, कोमल, मनीषा और राजाराम निवासी टूमना और बबल निवासी बेरी घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने उठाई सड़क की मरम्मत करने की मांग
बताया जा रहा है कि पाइप लाइन दबाने के लिए सड़क खोदी गई थी। बारिश के कारण सड़क पर बने गड्ढे के चलते बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतक दीपचंद के परिवार में मातम छा गया। वहीं, घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बारिश के बाद मार्ग पर कई जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और हादसों का खतरा बढ़ गया है।
वर्जन
पाइप लाइन दबाने के लिए सड़क खोदी गई थी। टायर गड्ढे में जाने से बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बालधन निवासी दीपचंद की मौत हो गई जबकि 11 यात्री घायल हो गए। घायलों को कोसली अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे में चालक भी घायल हुआ है।- मनोज कुमार, जांच अधिकारी, थाना कोसली।