फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The country's first hydrogen train will run from Jind to Sonipat tomorrow.

Rewari News: कल जींद से सोनीपत के लिए दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

Thu, 16 Jul 2026 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
The country's first hydrogen train will run from Jind to Sonipat tomorrow.
सोनीपत। भारतीय रेलवे के इतिहास में शुक्रवार को नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह 10:50 बजे जींद रेलवे जंक्शन से देश की पहली 10 कोच वाली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन गोहाना होते हुए दोपहर एक बजे सोनीपत रेलवे जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार ट्रेन सुबह 10:50 बजे जींद से रवाना होकर दोपहर करीब 12 बजे गोहाना रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर एक बजे सोनीपत रेलवे जंक्शन पहुंचेगी। उद्घाटन को लेकर रेलवे प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जींद, गोहाना, लाठ, मोहाना और सोनीपत रेलवे स्टेशनों पर विशेष व्यवस्थाओं के साथ सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक से संचालित होने वाली यह ट्रेन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भारतीय रेलवे का महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। डीजल के बजाय हाइड्रोजन से संचालित होने के कारण इससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा और रेलवे के हरित परिवहन मिशन को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे की ओर से उद्घाटन रेल सेवा (04410) की समय सारिणी जारी कर दी गई है। ट्रेन 89 किलोमीटर लंबे जींद-सोनीपत रेलखंड पर चलेगी। नियमित संचालन की विस्तृत समय सारिणी रेलवे जल्द जारी करेगा।

----
स्टेशन आगमन प्रस्थान
जींद जंक्शन .... 10:50
जींद सिटी 11:07 बजे 11:08 बजे
पांडू पिंडारा 11:15 बजे 11:16 बजे
ललित खेड़ा 11:28 बजे 11:29 बजे
भंभेवा 11:38 बजे 11:39 बजे
ईशापुर खेड़ी 11:45 बजे 11:46 बजे
बुटाना 11:52 बजे 11:53 बजे
खंदराई 12:00 बजे 12:01 बजे
गोहाना 12:08 बजे 12:09 बजे
रभड़ा 12:17 बजे 12:18 बजे
लाठ 12:26 बजे 12:27 बजे
मोहाना 12:35 बजे 12:36 बजे
बड़वासनी 12:46 बजे 12:47 बजे
सोनीपत 13:00 बजे ---------
------
वर्जन
जींद से सोनीपत के लिए 17 जुलाई से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन दौड़ेगी। सुबह 10:50 बजे यह ट्रेन सोनीपत के लिए रवाना होगी। सोनीपत रेलवे जंक्शन पर दोपहर 1 बजे यह ट्रेन पहुंचेगी। नियमित रेल सेवा (74009/74010) के लिए जल्द समय निर्धारित किया जाएगा। नियमित रेल सेवा सप्ताह में छह दिन चलेगी।
हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article