{"_id":"6a60b9a3272d5152d602673b","slug":"plants-are-a-legacy-for-future-generations-dr-ajay-rewari-news-c-198-1-rew1003-242282-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शर्मिला कॉमनवेल्थ पैरा गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शर्मिला कॉमनवेल्थ पैरा गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी
Wed, 22 Jul 2026 06:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 22 Jul 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शर्मिला को शुभकामनाएं देते हरियाणा के खेल मंत्री गौरव ग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले की अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट शर्मिला स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह 24 जुलाई से शुरू हो रहे कॉमनवेल्थ पैरा गेम्स में भाग लेंगी। शर्मिला इस प्रतियोगिता के लिए चयनित हरियाणा की एकमात्र पैरा खिलाड़ी हैं।
उनके चयन से जिले और पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। शर्मिला 23 जुलाई को भारतीय दल के साथ स्कॉटलैंड के लिए रवाना होंगी। वह 27 जुलाई को अपनी स्पर्धा में पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। दिल्ली में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने भारतीय टीम को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कई पूर्व खिलाड़ी और गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। खेल मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत देश का गौरव बढ़ाती है। शर्मिला पिछले तीन महीनों से तैयारी कर रही थीं।
शर्मिला ने बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केंद्र में तैयारी की। उन्होंने अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में तकनीकी और शारीरिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। उनकी मेहनत से उन्हें कॉमनवेल्थ पैरा गेम्स में प्रतिनिधित्व का अवसर मिला। इससे पहले उनका चयन 57वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भी हुआ था।
विज्ञापन
इंसेट
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता और भविष्य की योजनाएं
शर्मिला ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई शानदार प्रदर्शन किए हैं। इस वर्ष दुबई में 17वीं फजा अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण और कांस्य पदक जीते। वर्तमान में 39 वर्षीय शर्मिला विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर हैं। उन्हें एशियन पैरा गेम्स और वर्ष 2028 के लॉस एंजिल्स पैरालंपिक में भी भाग लेने का अवसर मिल सकता है। उन्होंने इन प्रतियोगिताओं में भी पदक जीतने का विश्वास जताया।