{"_id":"69d691bf12c88bd44c07b880","slug":"police-patrolled-on-foot-and-interacted-with-the-people-rewari-news-c-198-1-rew1001-236431-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पुलिस ने की पैदल गश्त, लोगों से किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पुलिस ने की पैदल गश्त, लोगों से किया संवाद
विज्ञापन
पैदल गश्त करती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए विभिन्न थाना व चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त की। गश्त के दौरान पुलिस ने स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्य बाजार, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया गया।
पुलिस टीम ने दुकानदारों, व्यापारियों और युवाओं से सीधे संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी मांगे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि पुलिस हमेशा उनकी मदद के लिए तैयार है और अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सूबे सिंह, रामपुरा थाना प्रभारी पीएसआई संजय, बावल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार, जगन गेट चौकी इंचार्ज एसआई संदीप कुमार, कुंड चौकी इंचार्ज एसआई योगेश कुमार व सेक्टर-3 चौकी इंचार्ज पीएसआई राकेश कुमार ने अपनी टीमों के साथ क्षेत्र का जायजा लिया।
गश्त के दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने और शिक्षा व खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात भी कही गई।
Trending Videos