{"_id":"699dfc9d18166bd4ca04a8b8","slug":"purti-and-prince-won-the-100-meter-race-rewari-news-c-198-1-rew1001-234116-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 100 मीटर दौड़ में पूर्ति और प्रिंस ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 100 मीटर दौड़ में पूर्ति और प्रिंस ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज में आयोजित एथलेटिक मीट में मुख्य अतिथि खेल मंत्रालय के उपनिदेशक गौरव सोलं
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली रोड स्थित किशनलाल पब्लिक कॉलेज में 37वां वार्षिक एथलेटिक मीट संपन्न हो गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा से कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता प्रसिद्ध मुक्केबाज और खेल मंत्रालय के उपनिदेशक गौरव सोलंकी उपस्थित रहे।
अध्यक्ष रिपु दमन गुप्ता ने विद्यार्थियों को खेल को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के दौरान 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, तथा अन्य ट्रैक एवं फील्ड इवेंट्स आयोजित किए गए। 100 मीटर महिला दौड़ में पूर्ति प्रथम, कनिका द्वितीय और तमन्ना तृतीय स्थान पर रहीं।
100 मीटर पुरुष दौड़ में प्रिंस प्रथम, श्रीराम गोपाल द्वितीय और राहुल तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर महिला दौड़ में अंजू प्रथम, पूर्ति द्वितीय और भावना तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर पुरुष दौड़ में प्रिंस प्रथम, श्रीराम गोपाल द्वितीय और रमन तृतीय स्थान पर रहें। वहीं 400 मीटर महिला दौड़ में पूर्ति प्रथम, कनिका द्वितीय और भावना तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं 400 मीटर पुरुष दौड़ में प्रिंस प्रथम, राहुल द्वितीय और अमोल तृतीय स्थान पर रहे।
800 मीटर महिला दौड़ में तान्या प्रथम, सुहानी द्वितीय और खुशबू तृतीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर पुरुष दौड़ में प्रिंस प्रथम, राहुल द्वितीय तथा रक्षित तृतीय स्थान पर रहे। लॉन्ग जंप महिला वर्ग में पूर्ति प्रथम, कनिका द्वितीय तथा प्रमाक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। लॉन्ग जंप पुरुष वर्ग में रमाकांत प्रथम, प्रिंस द्वितीय और रक्षित तृतीय स्थान पर रहे।
हाई जंप पुरुष वर्ग में प्रिंस प्रथम, रमन द्वितीय, एवं रमाकांत तृतीय स्थान पर रहे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पब्लिक एजुकेशन बोर्ड के अध्यक्ष अशोक सोमानी ने वार्षिक एथलेटिक मीट को संबोधित करते हुए महाविद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी।
शॉट पुट महिला में प्रमाक्षी प्रथम, पूर्ति द्वितीय और सुहानी तृतीय स्थान पर रहीं। शॉट पुट पुरुष में पंकज प्रथम, सचिन द्वितीय और राहुल तृतीय स्थान पर रहे। बीएससी द्वितीय वर्ष के प्रिंस ने बेस्ट एथलीट (पुरुष) का खिताब जीता। वहीं बीए तृतीय वर्ष की पूर्ति ने बेस्ट एथलीट (महिला) का खिताब जीता। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों के लिए भी विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ने मेडल, प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। अंत में शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. रामबीर जाखड़ ने वार्षिक खेल रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रतिभा, डॉ. गायत्री यादव एवं डॉ. ऋचा शर्मा ने किया। अंत में कॉलेज प्रबंधकारिणी के उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता, एवं कोषाध्यक्ष उषा रुस्तगी ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।
Trending Videos