{"_id":"6984e79e3f94ee15c5044c97","slug":"registry-not-completed-due-to-strike-by-revenue-officials-rewari-news-c-198-1-rew1001-233141-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राजस्व अधिकारियों की हड़ताल से नहीं हुई रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राजस्व अधिकारियों की हड़ताल से नहीं हुई रजिस्ट्री
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पटवारी और कानूनगो की तीन दिन की हड़ताल के बाद नायब तहसीलदार, तहसीलदार और जिला राजस्व अधिकारियों ने राजस्व अधिकारियों की गिरफ्तारी और निलंबन के खिलाफ वीरवार को पेन डाउन हड़ताल की। इसके चलते जिले की 3 तहसीलों और 5 सब तहसीलों में 160 से 180 रजिस्ट्री से संबंधित कार्य नहीं हुए।
आठों तहसील में लगभग 1 करोड़ रुपये का राजस्व एक दिन में प्रभावित हुआ है। वहीं रजिस्ट्री कराने के लिए लोग पूरा दिन तहसील के चक्कर काटते रहे। उनको दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा। हरियाणा रेवेन्यू ऑफिसर एसोसिएशन के बैनर तले राजस्व अधिकारियों ने वीरवार को पेन डाउन हड़ताल रखी।
शक्ति नगर के मनोज ने बताया कि उनको अपने प्लॉट की रजिस्ट्री करानी थी। पटवारी व कानूनगो की हड़ताल के बाद वीरवार को जमाबंदी की रिपोर्ट तैयार हो पाई थी। वह तहसील में आए तो यहां हड़ताल होने की सूचना मिली। उनको वापस जाना पड़ा।
जिला राजस्व अधिकारी प्रदीप देसवाल ने बताया कि गुरुग्राम के वजीराबाद नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार को बिना जांच के निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा तहसील में स्टांप ड्यूटी से संबंधित मामलों में विभागीय जांच की बजाय पुलिस मुकदमा दर्ज करने लगी है। इससे काम करना मुश्किल हो गया है।
-- -- -- --
लोगों के नहीं हुए काम
चार दिन बाद लोगों को उम्मीद थी कि तहसीलों में कामकाज पटरी पर लौटेगा लेकिन वीरवार से तहसीलदार तीन दिन की पेन डाउन हड़ताल पर चले गए, जिससे रजिस्ट्री, इंतकाल, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों के कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। पटवारियों की हड़ताल के दौरान ही 500 से अधिक इंतकाल और करीब 600 रजिस्ट्री लंबित हो चुकी हैं। अब तहसीलदारों की हड़ताल शुरू होने से इन मामलों के जल्द निपटारे की उम्मीद भी टूटती नजर आ रही है। शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोग रोजाना तहसील कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
Trending Videos