सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Relief for passengers on Holi, duration of three pairs of special trains extended

Rewari News: होली पर यात्रियों को राहत, तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 24 Feb 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Relief for passengers on Holi, duration of three pairs of special trains extended
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते लोग। संवाद - फोटो : नगर निगम
विज्ञापन
रेवाड़ी। होली पर्व के दौरान बढ़ने वाली यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए तीन जोड़ी स्पेशल रेल सेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है। यह विस्तार मार्च के दौरान अतिरिक्त ट्रिप संचालित कर यात्रियों को राहत प्रदान करेगा।
Trending Videos

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार रेवाड़ी-रींगस और जयपुर-भिवानी रूट पर चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई है। पहली स्पेशल रेलसेवा गाड़ी संख्या 09633/09634 रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी के रूप में संचालित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी संचालन अवधि में रेवाड़ी से 1, 7, 8, 14, 15, 21, 22, 28, 29 व 30 मार्च को कुल 10 ट्रिप तथा रींगस से 2, 8, 9, 15, 16, 22, 23, 29, 30 व 31 मार्च 2026 को 10 ट्रिप का विस्तार किया गया है।
दूसरी स्पेशल रेलसेवा गाड़ी संख्या 09637/09638 रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी मार्ग पर संचालित होती है। इस सेवा का संचालन रेवाड़ी से 1, 7, 8, 14, 15, 21, 22, 28, 29 व 31 मार्च को तथा रींगस से भी समान तिथियों पर 10-10 ट्रिप के लिए बढ़ाया है।

जयपुर-भिवानी-जयपुर प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन

तीसरी स्पेशल रेलसेवा गाड़ी संख्या 09733/09734 जयपुर-भिवानी-जयपुर प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन है। इस ट्रेन की संचालन अवधि 1 मार्च से 31 मार्च तक प्रतिदिन (31 ट्रिप) बढ़ाई गई है। इससे जयपुर और भिवानी के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपरोक्त सभी रेलसेवाओं का संचालन समय और ठहराव पूर्ववत रहेंगे। रेलवे के इस निर्णय से होली के अवसर पर घर जाने और लौटने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed