फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari international para-athlete Sharmila will represent India in Glasgow, Scotland.

Haryana: अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट शर्मिला स्कॉटलैंड के ग्लासगो में भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व

Wed, 22 Jul 2026 11:12 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Published by: मयूर शर्मा Updated Wed, 22 Jul 2026 11:12 PM IST
सार

शर्मिला 23 जुलाई को भारतीय दल के साथ स्कॉटलैंड के लिए रवाना होंगी। वह 27 जुलाई को अपनी स्पर्धा में पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

विज्ञापन
Rewari international para-athlete Sharmila will represent India in Glasgow, Scotland.
हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट शर्मिला को दी शुभकामनाएं - फोटो : संवाद

विस्तार

रेवाड़ी जिले की अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट शर्मिला स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह 24 जुलाई से शुरू हो रहे कॉमनवेल्थ पैरा गेम्स में भाग लेंगी। शर्मिला इस प्रतियोगिता के लिए चयनित हरियाणा की एकमात्र पैरा खिलाड़ी हैं। उनके चयन से जिले और पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। 
विज्ञापन


शर्मिला 23 जुलाई को भारतीय दल के साथ स्कॉटलैंड के लिए रवाना होंगी। वह 27 जुलाई को अपनी स्पर्धा में पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। दिल्ली में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने भारतीय टीम को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कई पूर्व खिलाड़ी और गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। 
विज्ञापन


खेल मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत देश का गौरव बढ़ाती है। शर्मिला पिछले तीन महीनों से तैयारी कर रही थीं। शर्मिला ने बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केंद्र में तैयारी की। उन्होंने अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में तकनीकी और शारीरिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। उनकी मेहनत से उन्हें कॉमनवेल्थ पैरा गेम्स में प्रतिनिधित्व का अवसर मिला। इससे पहले उनका चयन 57वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed