सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari-Ringas and Jaipur-Bhiwani special train services extended

Rewari News: रेवाड़ी-रींगस व जयपुर-भिवानी स्पेशल रेल सेवाओं का बढ़ाया संचालन

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Rewari-Ringas and Jaipur-Bhiwani special train services extended
विज्ञापन
रेवाड़ी। गर्मियों की छुट्टियों के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे ने तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे रेवाड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को राहत मिलेगी और उन्हें यात्रा के लिए अतिरिक्त ट्रेन सुविधा मिल सकेगी।
Trending Videos

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए पहले से संचालित स्पेशल रेल सेवाओं को आगे भी जारी रखा जाएगा। गाड़ी संख्या 09633/09634 रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन का संचालन बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेन अब 1 अप्रैल से 28 जून तक विभिन्न तिथियों पर रेवाड़ी से कुल 35 ट्रिप लगाएगी जबकि रींगस से भी 2 अप्रैल से 29 जून तक 35 ट्रिप संचालित किए जाएंगे। गाड़ी संख्या 09637/09638 रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा की अवधि भी बढ़ाई गई है। यह ट्रेन 1 अप्रैल से 29 जून 2026 तक विभिन्न तिथियों पर रेवाड़ी से कुल 38 ट्रिप लगाएगी।
वहीं रींगस से भी इसी अवधि के दौरान 38 ट्रिप संचालित किए जाएंगे। इस ट्रेन से दोनों स्टेशनों के बीच यात्रियों की आवाजाही आसान होगी और भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
गाड़ी संख्या 09733/09734 जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा का संचालन भी आगे बढ़ाया गया है। यह ट्रेन जयपुर से 1 अप्रैल से 14 अप्रैल तक 14 ट्रिप और 15 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 तक 92 ट्रिप संचालित की जाएगी। इसी तरह भिवानी से भी इसी अवधि के दौरान 14 ट्रिप और उसके बाद 92 ट्रिप चलेंगी। अमित सुदर्शन ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों के दौरान यात्री बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed