{"_id":"699ddba758c1f0ddec095d8a","slug":"rewaris-drinking-water-issue-resonated-in-the-assembly-rewari-news-c-198-1-rew1001-234127-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विधानसभा में गूंजा रेवाड़ी के पेयजल का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विधानसभा में गूंजा रेवाड़ी के पेयजल का मुद्दा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 24 Feb 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। विधानसभा के बजट सत्र में शहर की पेयजल समस्या को रखते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। स्रोत:
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर की पेयजल समस्या को लेकर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने विधानसभा के बजट सत्र में एक बार फिर आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं और केवल आंकड़ों के आधार पर स्थिति संतोषजनक न बताई जाए।
विधायक ने बताया कि रेवाड़ी में 40 सेक्टर हैं जिनमें से 14 सेक्टरों में आबादी है। इन सेक्टरों को पानी की आपूर्ति के लिए केवल एक ही टैंक है, जो 4.54 एमएलडी पानी उपलब्ध करा रहा है जो पर्याप्त नहीं है। इसके अलावा छह ट्यूबवेल भी लगाए गए हैं लेकिन उनका टीडीएस स्तर अधिक होने के कारण वह उपयोग योग्य नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि संबंधित कैबिनेट मंत्री ने स्वीकार किया है कि रेवाड़ी को लगभग 20 एमएलडी पानी की आवश्यकता है जबकि विभाग की ओर से 14 एमएलडी आपूर्ति का दावा किया जा रहा है। विधायक ने सवाल उठाया कि यदि 14 एमएलडी पानी दिया जा रहा है तो फिर शहर में तीन दिन में एक बार पानी क्यों आ रहा है और लोगों को पर्याप्त पेयजल क्यों नहीं मिल पा रहा।
उन्होंने अधिकारियों की रिपोर्ट पर भी प्रश्नचिह्न लगाते हुए कहा कि वे स्वयं जल आपूर्ति की मात्रा की जांच करेंगे। साथ ही रेवाड़ी की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दूसरे बड़े जल टैंक की क्षमता बढ़ाने की मांग भी की। विधायक की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन दिया कि भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को विधायक के साथ बैठक कर समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए जाएंगे।
Trending Videos