{"_id":"6a820a8d68f511c3ba039bfd","slug":"rising-demand-for-stone-studded-rakhis-rewari-news-c-198-1-fth1001-243723-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नग और स्टोन जड़ित राखियों की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नग और स्टोन जड़ित राखियों की बढ़ी मांग
Mon, 17 Aug 2026 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
नई बाजार स्थित दुकान में रक्षाबंधन को लेकर राखियां खरीदने पहुंचीं महिलाएं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही आकर्षक राखियों की दुकानें सज गई हैं। बहनें अपने भाइयों के लिए पसंदीदा राखियां खरीदने में जुटी हैं। इस बार पारंपरिक राखियों के साथ फैंसी, नग-जड़ित, स्टोन और बच्चों के लिए कार्टून वाली राखियों की मांग बनी हुई है। बाजार में पांच रुपये से लेकर 300 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं।
महंगाई के बावजूद बहनों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। कई बहनें डाक के माध्यम से भी भाइयों को राखी और रक्षा सूत्र भेज रही हैं। दुकानदारों के अनुसार आने वाले दिनों में बाजार में खरीदारी और बढ़ने की उम्मीद है।
नई बाजार स्थित दुकानदार प्रदीप ने बताया कि समय के साथ राखियों के डिजाइन में काफी बदलाव आया है। पहले साधारण रेशम की डोरी और परांदा ही रक्षा सूत्र के रूप में इस्तेमाल होता था, लेकिन अब फैंसी राखियों का चलन बढ़ गया है।
विज्ञापन
वहीं बावल चौक पर दुकान लगाए राजकुमार ने कहा कि रतन-जड़ित नग, स्टोन और आकर्षक डिजाइन वाली राखियां ग्राहकों को खूब पसंद आ रही हैं। हालांकि कई महिलाएं आज भी पारंपरिक राखियों की मांग करती हैं।
सोने-चांदी की राखियां आकर्षक का केंद्र
रक्षाबंधन को लेकर सराफा बाजार में भी चहल-पहल बढ़ गई है। सोने-चांदी की कम वजन वाली राखियां आकर्षण का केंद्र हैं। दुकानों पर एक से दस ग्राम तक की राखियां उपलब्ध हैं। वहीं, खास डिजाइन की राखियां बनवाने के लिए ग्राहक ऑर्डर भी दे रहे हैं। कारोबारियों के अनुसार सोने-चांदी के बढ़े भाव को देखते हुए कम वजन वाली राखियों को प्राथमिकता दी जा रही है। चांदी की राखियां वजन और डिजाइन के आधार पर करीब 1000 रुपये से शुरू हैं, जबकि सोने की राखियों की कीमत करीब 3000 रुपये से शुरू होती है। सोने की राखी का अंतिम मूल्य उसके वजन, डिजाइन और बाजार भाव पर निर्भर करता है। चांदी की राखियों में राशि रत्न लगवाने का चलन भी बढ़ा है।