सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ruckus erupts after missing youth's body is found, family demands investigation

Rewari News: लापता युवक का शव मिलने के बाद हंगामा, परिजनों ने की जांच की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 24 Feb 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Ruckus erupts after missing youth's body is found, family demands investigation
लापता युवक का शव मिलने के बाद थाने में एकत्रित हुए परिजन। संवाद
विज्ञापन
भिवाड़ी। टपूकड़ा कस्बे में 19 फरवरी को लापता युवक मनीष (21) का शव मिलने के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने टपूकड़ा थाने पर पहुंचकर धरना दिया। मनीष 19 फरवरी को अचानक लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद परिवार ने टपूकड़ा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
Trending Videos

परिजनों का कहना है कि उन्होंने पुलिस को उस युवक का नाम भी बताया था, जिसके साथ मनीष को आखिरी बार देखा गया था। उस पर शक था लेकिन पुलिस ने इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी बीच खुशखेड़ा पुलिस को एक लावारिस शव मिला, जिसे टपूकड़ा सामुदायिक सीएचसी में रखवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि गुमशुदगी दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने परिवार को शव की पहचान के लिए सूचना नहीं दी। शव लावारिस पड़ा रहा। जब अस्पताल कर्मचारी शव पर बर्फ रख रहे थे तभी मृतक के पड़ोसी अजय की नजर शव पर पड़ी। शक होने पर उन्होंने तत्काल परिवार को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।
सूचना मिलने पर डीएसपी शिवराज सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। यदि पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed