{"_id":"6a664c4fa59c0ea53707d536","slug":"rustagi-mahila-mandal-finalizes-the-outline-for-the-teej-festival-rewari-news-c-198-1-rew1001-242520-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रुस्तगी महिला मंडल ने तय की तीज महोत्सव की रूपरेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रुस्तगी महिला मंडल ने तय की तीज महोत्सव की रूपरेखा
Sun, 26 Jul 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
तीज महोत्सव की तैयारियों को लेकर बातचीत करते रुस्तगी महिला मंडल के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। रुस्तगी महिला मंडल की ओर से 8 अगस्त को दिल्ली रोड स्थित सतीश पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल में तीज महोत्सव मनाया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर आयोजन समिति की बैठक बीएमजी परिसर में हुई जिसमें महोत्सव की रूपरेखा तय की गई। समिति की सदस्यों की जिम्मेदारी की गई।
समिति की प्रवक्ता शिल्पी रुस्तगी ने बताया कि तीज महोत्सव का उद्देश्य महिलाओं में आपसी सौहार्द बढ़ाने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को भारतीय त्योहार की संस्कृति से ओतप्रोत कराना है। इससे पूर्व भी समिति के बैनर तले पिछले 3 वर्षों से महोत्सव का सफल आयोजन किया जाता रहा है।
उन्होंने बताया कि तीज महोत्सव में महोत्सव में रुस्तगी समाज की महिलाओं के साथ अन्य समाज व सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाएं भी भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि महोत्सव में परंपरागत झूले, आकर्षक खेल, मेहंदी, डांस के अलावा लजीज व्यंजन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
इसके साथ-साथ छोटे बच्चों के लिए भी झूले व पतंगबाजी भी विशेष आकर्षण होगी। उन्होंने महोत्सव में भाग लेने वाली इच्छुक महिलाओं से अपील की है कि सीमित संख्या को ध्यान में रखते हुए अपना पंजीकरण जल्द से जल्द करा लें। बैठक में हेमा रुस्तगी, उषा रुस्तगी, शशि रुस्तगी, इंदु रुस्तगी, पूजा रुस्तगी, मंजू रुस्तगी व उमा गुप्ता मौजूद थी।