सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sonu remembered the contribution of the Sarpanch

Rewari News: सोनू सरपंच के योगदान को किया याद

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 30 Apr 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Sonu remembered the contribution of the Sarpanch
कार्यालय का उद्घाटन करते लोग। स्रोत : समिति
विज्ञापन
रेवाड़ी। भगत सिंह कॉलोनी मनचंदा के पास अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के गो रक्षक कार्यालय का उद्घाटन गो रक्षक देवेंद्र यादव उर्फ सोनू सरपंच के पिता शीशराम यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सोनू सरपंच को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संयोजक रविंद्र आशावादी ने बताया कि गो रक्षक देवेंद्र यादव सम्मान समिति की ओर से यह पहल की गई है। मुख्य अतिथि शीशराम यादव ने कहा कि उनके पुत्र ने गो माता की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए, जिस पर उन्हें गर्व है। गो हत्या पर पूर्ण रोक लगना चाहिए। गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जाए। इस मौके पर 100 स्कूल बैग और 500 स्कूल ड्रेस जरूरतमंद बच्चों को वितरित करने की घोषणा भी की गई। कार्यक्रम में मोना, धर्माचार्य दलीप शास्त्री, शिवकुमार, श्याम सुंदर, पूर्ण पहलवान, सुरेंद्र यादव, जहरी, कालू, रवि कुमार, राहुल उपस्थित रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed