फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students conveyed a message of environmental conservation; winners were felicitated.

Rewari News: विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, विजेताओं को किया सम्मानित

Thu, 23 Jul 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 23 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Students conveyed a message of environmental conservation; winners were felicitated.
क्विज एवं चित्रकला प्रतियोगिता के दौरान एकजुट शिक्षक। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। वन विभाग की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छ हरियाणा, हरित हरियाणा विषय पर क्विज एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्राचार्य विनोद यादव के मार्गदर्शन में किया गया। संचालन शिक्षाविद एवं साहित्यकार मनोज वशिष्ठ ने किया।
प्रतियोगिता में राजकीय बालक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, पीएमश्री राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डहीना के कक्षा 6वीं से 12वीं तक के कुल 105 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरियाली बढ़ाने से जुड़े विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में रेंज वन अधिकारी संदीप यादव, प्रेम सिंह, ईश्वर सिंह, बीएफओ अजय, बीएफओ मोहित, विद्यालय प्राचार्य विनोद यादव मौजूद रहे। संचालन मनोज वशिष्ठ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंज वन अधिकारी संदीप यादव ने कहा कि स्वच्छ हरियाणा, हरित हरियाणा अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधारोपण करने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया।

विद्यालय प्राचार्य विनोद यादव ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ती है और उनकी रचनात्मक क्षमता का विकास होता है। शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ ने कहा कि बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना आज की आवश्यकता है।

इको क्विज प्रतियोगिता में विजेता
प्रथम स्थान : रिया पुत्री संजय कुमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डहीना, कक्षा 12वीं
द्वितीय स्थान : सुहाना शर्मा पुत्री प्रदीप शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डहीना, कक्षा 10वीं
तृतीय स्थान : विनीता शर्मा पुत्री विद्या सागर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डहीना, कक्षा 10वीं
चित्रकला प्रतियोगिता (कक्षा 6वीं से 8वीं) के विजेता
प्रथम स्थान : रितिक पुत्र महेंद्र, राजकीय बालक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय , कक्षा 7वीं
द्वितीय स्थान : रितेश पुत्र बसेसर दयाल, राजकीय बालक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय , कक्षा 7वीं बी
तृतीय स्थान : आयुष कुमार पुत्र सुरजीत, राजकीय बालक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय , कक्षा 6वीं बी

चित्रकला प्रतियोगिता (कक्षा 9वीं से 12वीं) के विजेता
प्रथम स्थान : अनिल पुत्र प्रहलाद, राजकीय बालक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, कक्षा 11वीं सी
द्वितीय स्थान : अंजू पुत्री विजेंद्र कुमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डहीना, कक्षा 11वीं
तृतीय स्थान : दीपांशी पुत्री अमित कुमार, पीएमश्री राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, कक्षा 9वीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed