फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students delighted to receive honors; say being felicitated by the CM is like a dream come true.

Rewari News: सम्मान मिलने से विद्यार्थियों में खुशी, बोले- सीएम से सम्मानित होना हमारे लिए सपने जैसा

Thu, 23 Jul 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 23 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Students delighted to receive honors; say being felicitated by the CM is like a dream come true.
विद्यार्थी रूद्र
रेवाड़ी। अमर उजाला की ओर से वीरवार को रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के डॉ. राधाकृष्णन सभागार में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए विद्यार्थियों ने खुशी जताई है। सम्मानित बच्चों ने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होकर उन्हें गर्व का अनुभव हुआ है। विद्यार्थियों ने इस सम्मान को अपनी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। कहा कि मुख्यमंत्री से सम्मानित होना हमारे लिए सपने जैसा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होना गर्व की बात : रुद्र
भारती विद्या मंदिर किशनगढ़ के 10वीं कक्षा के मेधावी छात्र रुद्र ने कहा कि मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होना गर्व की बात है। यह पल जीवन भर याद रहेगा। इस सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों के मार्गदर्शन को जाता है। सम्मानित होने के बाद अब जिम्मेदारी और बढ़ गई है। अब भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

भविष्य में बेहतर करने की मिली प्रेरणा : मधू वर्मा
जीवन ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंदौला की 10वीं कक्षा की मेधावी छात्रा मधू वर्मा ने बताया कि मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सम्मानित होना गर्व की बात है। यह सफलता माता-पिता के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान मिलने से उन्हें आगे और अच्छा करने की प्रेरणा मिली है। वह भविष्य में भी मेहनत जारी रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से सम्मानित होकर बढ़ा उत्साह : तन्वी
जीवन ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंदौला की 12वीं की मेधावी छात्रा तन्वी ने बताया कि अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान मिलना खुशी का अवसर है। परिवार के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान मिलने से उनका उत्साह बढ़ा है। वह भविष्य में भी पूरी मेहनत और लगन से आगे बढ़ेंगी।

यह सम्मान गर्व का विषय : वेदिका
शिवा स्कूल डहीना की मेधावी छात्रा वेदिका ने कहा कि अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सम्मानित होने पर काफी खुशी हुई। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होना गर्व का पल है। मेरी सफलता के पीछे माता-पिता का सहयोग और शिक्षकों का मार्गदर्शन रहा है। यह सम्मान उन्हें आगे भी मेहनत करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा।

विद्यार्थी रूद्र

विद्यार्थी रूद्र

विद्यार्थी रूद्र

विद्यार्थी रूद्र

विद्यार्थी रूद्र

विद्यार्थी रूद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed